राजनांदगांव : जिला पंचायत प्रत्याशी वैजंत्री देवी कमलेश्वर सान्डे का चुनाव प्रचार जोरो से, विधायक हर्षिता बघेल ने चुनाव प्रचार मे जुटी…


राजनांदगांव।जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 1 पटेवा के कांग्रेस अधिकृत महिला प्रत्याशी श्रीमती वैजंत्री देवी कमलेश्वर सान्डे चुनाव चिन्ह छाता छाप इन दिनों अपनी चुनावी दौरे पर है जहां वे विभिन्न गांव में नुक्कड़ सभाओं का आयोजन कर रहे हैं। जनसंपर्क के दौरान पटेवा, इरई खुर्द, इरईकला,बिजेतला,मोंहदी, मुरमुंदा, जराही,बिरेझर,नवागांव, चारभाठा जैसे क्षेत्र में नुक्कड़ सभा को संबोधित किया और जनता से अपने पक्ष में वोट देने की अपील की, इन सभाओं में भारी जन सैलाब उमड रहा है जो यहां दर्शाता है कि जनता में उनका समर्थन बढ़ता जा रहा है


कांग्रेस प्रत्याशी वैजंत्री देवी सान्डे के समर्थन में डोंगरगढ़ विधानसभा के विधायक श्रीमती हर्षिता स्वामी बघेल विभिन्न नुक्कड़ सभा में शामिल हुए और वैजंत्री देवी सान्डे के समर्थन में मतदाताओं से वोट करने की अपील किया और क्षेत्र के विकास को लेकर अपने विजन को साझा करती है।उन्होंने लोगों से यह वादा किया कि अगर ये विजयी होती हैं,तो उनके क्षेत्र में विकास की नई ऊंचाई है दिशा देगी और जनता की समस्याओं का समाधान किया जाएगा।

उनके भाषणों में जोश और विश्वास की झलक दिखाई देती है और हर सभा में लोग उन्हें अपना समर्थन देने के लिए एकजुट होते हैं। इन नुक्कड़ सभा का आयोजन जनता के बीच गहरी छाप छोड़ रहा है इस प्रकार की आम सभा के माध्यम से वैजंत्री देवी कमलेश्वर सांन्डे ने यह साबित कर दिया कि वे क्षेत्र के लिए समर्पित है और उनके चुनावी अभियानों को देखकर यह कहना गलत नहीं होगा कि वह आगामी चुनाव में भारी मतों से जीत हासिल करने की ओर बढ़ रही है।