राजनांदगांव : जिला पंचायत अध्यक्ष बनी किरण रविंद्र वैष्णव, उपाध्यक्ष पद पर किरण साहू निर्वाचित हुई…

सांसद संतोष पांडे सहित वरिष्ठ भाजपा नेताओं की उपस्थिति में राजनांदगांव जिला पंचायत अध्यक्ष किरण रविंद्र वैष्णव, उपाध्यक्ष किरण साहू सहित नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्यों का किया भव्य स्वागत सम्मान*

राजनांदगांव जिला पंचायत अध्यक्ष बनी किरण रविंद्र वैष्णव, उपाध्यक्ष पद पर किरण साहू निर्वाचित हुई
राजनांदगांव। जिला पंचायत में आज जिला पंचायत अध्यक्ष,उपाध्यक्ष का चुनाव गममागहमी के बीच संपन्न हुआ। जिला पंचायत में भाजपा ने अध्यक्ष, उपाध्यक्ष पद पर कब्जा किया,अपना दब दबा कायम रखा। मतदान प्रक्रिया के माध्यम से हुए इस चुनाव में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के लिए मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच हुआ हालांकि कांग्रेस के पास संख्या बल कम था फिर भी उसने दोनो पदों के लिए अपने उम्मीदवार मैदान में उतरे जिला पंचायत में भाजपा के पास 10 सदस्य से जबकि कांग्रेस के पास केवल तीन सदस्य जो निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव जीतने के बाद कांग्रेस में शामिल हुए थे।

कांग्रेस के अध्यक्ष पद के लिए विभा साहू और उपाध्यक्ष के लिए महेंद्र यादव को प्रत्याशी बनाया वहीं भाजपा ने अध्यक्ष पद के लिए किरण रविंद्र वैष्णव और उपाध्यक्ष पद के लिए किरण साहू को मैदान में उतारा था। मतदान के बाद आए परिणामों में भाजपा के दोनों प्रत्याशी विजयी रहे। किरण रविंद्र वैष्णव को जिला पंचायत अध्यक्ष और किरण साहू को उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई।


दोनों विजयी प्रत्याशियों का जिला भाजपा कार्यालय में भव्य स्वागत किया गया जहा भूपेंद्र सवन्नी, सांसद संतोष पांडे, भरत वर्मा,कोमल सिंह राजपूत, सचिन बघेल, संतोष अग्रवाल,रमेश पटेल, नीलू शर्मा सहित समस्त जिला पंचायत के नवनिर्वाचित सदस्यगणो को फूल माला पहनाकर, गुलदस्ता भेंटकर भव्य स्वागत सम्मान किया गया।