राजनांदगांव: जिला युवा कांग्रेस ने राजीव गांधी जयंती के अवसर पर जिला अस्पताल में किया रक्तदान…

राजनांदगांव (शहर)- राजनांदगांव जिला युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष दिगंत अवस्थी एवं मानव देशमुख के संयुक्त तत्वाधान में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी जी की जयंती को सद्भावना दिवस के रूप में रक्तदान अभियान चलाकर मनाया गया।

छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष पूर्णचंद्र कोको पाढ़ी के निर्देशानुसार एवं राजनांदगांव जिला प्रभारी गुलजेब अहमद, सह प्रभारी रूपचंद साहू, दीक्षा पांडे के आदेशानुसार एवं उपस्थित में राजनांदगांव महापौर हेमा देशमुख के मार्गदर्शन में 50 से अधिक युवाओं ने रक्तदान कर स्वर्गीय राजीव गाँधी जी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

राजनांदगांव युवा कांग्रेस प्रभरी गुलजेब अहमद ने बताया कि पूरे भारत मे आज राजीव गांधी जी की जयंती सद्भावना दिवस के रूप में मनाया गया है, राजनांदगांव युवा कांग्रेस द्वारा आयोजित आज के रक्तदान कार्यक्रम में भी युवाओं ने बढ़ चढ़ के हिस्सा लिया है, अब तक लगभग 50 लोंगो ने रक्तदान कर लिया है और 77वी जयंती में स्वर्गिय राजीव गाँधी जी के स्मृति में 77 लोगों को रक्तदान कराने का लक्ष्य रखा गया है।

इस दौरान महापौर हेमा देशमुख भी पार्षदगण के साथ कार्यक्रम में उपस्थिति हुई, महापौर जी ने कहा कि युवाओं का रक्तदान के प्रति ऐसा जोश सराहनीय है, किसी जरूरतमंद मनुष्य के जीवन बचाने में यह युवा कांग्रेस का रक्तदान महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा और आने वाले समय में भी यह कार्यक्रम अन्य युवाओं को रक्तदान के लिये प्रेरित करेगा।

इस दौरान जिला उपाध्यक्ष शुभम पांडे, पार्षद संजय रजक, एल्डरमेन राजा गुप्ता, जिला संयुक्त महासचिव सत्यम सिंह, नवदीप भाटिया सौम्य शर्मा, विशु आजमानी जितेंद्र चंद्राकर, जिला सचिव किशन सिन्हा ,अनूप चंद्राकर हरि चंद्राकर, जिला सहसंयोजक प्रतीक अग्रवाल, सुनंदन लोहिया शुभम लालवानी, अरशद खान विक्की पटेल ,दिव्यांश चौरया पीयूष सिंह , मोनू ठाकुर पीयूष सिंह, गौरव चौरसिया उत्कर्ष मिश्रा ,संजय राजपूत, देव बाबू, शशांक मिश्रा आदि युवा कांग्रेसियों उपस्थित थे एवं रक्तदान किया ।