राजनांदगांव : जिला सहकारी केंद्रीय बैंक परिसर में नए एटीएम का शुभारंभ…

राजनांदगांव – केन्द्र सरकार की कैश लेश योजना को बढावा देने और बैकिग लेनदेन से प्रभावित होकर राजनांदगांव के किसान घर के बजाय बैको मे पैसा रखने पर विश्वास कर रहे है ।यही कारण है कि केवल जिला सहकारी केन्द्रीय बैक मे हि पांच लाख से अधिक किसानो के खाते है ।

इन किसानो को सुविधा देने के लिए भी बैक लगातार काम कर रही और जिले के बडे गांवो मे बैक खोल रही है वही बैक ए टी एम का विस्तार भी कर रहा है ताकि किसानो को अपने बैकिंग लेनदेन करने सुविधा हो सके इसी कडी मे आज जिला सहकारी केन्द्रीय बैक राजनांदगांव के जिला मुख्यालय स्थित बैक शाखा मे ए टी एम मशीन की शुरुआत जिला सहकारी बैक के अध्यक्ष नवाज खान ने किया है ।

इस दौरान बैक के अधिकारी कर्मचारी सहित बडी संख्या मे कृषक उपस्थित थे । बैक शाखा मे एटीएम खुल जाने से अब किसानो को अपने पैसे निकालने लम्बी लाईन मे खडे होकर इंतजार करने से छुटकारा मिला है ।

ए टी एम मशीन के शुभारंभ के बाद मिडिया से चर्चा करते हुए जिला सहकारी केन्द्रीय बैक के अध्यक्ष नवाज खान ने बताया कि जिला सहकारी केन्द्रीय बैक किसानो को अधिक से अधिक सुविधा उपलब्ध कराने बैक खोल रही है और ए टी एम का विस्तार कर रही है उन्होने बताया कि अब जिला सहकारी केन्द्रीय बैक का खुद का 33 ए टी एम मशीन हो गया है ।

बैक शाखा मे ए टी एम मशीन के संचालन होने से किसानों खातेदारो
को बड़ी राहत मिला है। अब वे अपने बैक खातो से राशि तत्वरित निकाल पायेगे इससे पहले उन्हे बैक से पैसे निकालने लम्बी लाईन मे खडा होना पडता था उल्लेखनीय है कि किसानो और जिला सहकारी बैक का गहरा नाता रहा है

किसान से जुडी हर योजना की रकम से लेकर फसल के लिए के सी सी लोन भी इस बैक से किसानो को दिया जाता है यही कारण है कि शहर से लेकर वनांचल तक इस बैक की शाखाए और ए टी एम की डिमांड रहती है ।