
राजनंदगांव जिले के पद्मश्री गोविंद राम निर्मलकर ऑडिटोरियम में विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें आदिवासी सांस्कृतिक कार्यक्रमों कीशानदार प्रस्तुति दी गई।

विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन द्वारा अवकाश घोषित किए जाने के चलते इस वर्ष आदिवासी दिवस को काफी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया है।
जिला प्रशासन द्वारा राजनांदगांव शहर के पद्मश्री गोविंद राम निर्मलकर ऑडिटोरियम में आदिवासी दिवस समारोह का आयोजन किया गया।

जिसमें बड़ी संख्या में आदिवासी समुदाय के लोग छात्र-छात्राएं उपस्थित हुए। इस दौरान आदिवासी कला संस्कृति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शिरकत करते हुए डोंगरगांव विधानसभा क्षेत्र के विधायक दलेश्वर साहू एवं महापौर हेमा देशमुख ने आदिवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानीयो का नमन करते हुए कहा कि आदिवासी दिवस के अवसर पर शासन ने अवकाश की घोषणा की है, जिससे आदिवासियों का मन बढा़ है।
वहीं उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार लगातार आदिवासियों के विकास के लिए योजनाएं बनाकर कार्य कर रही है।
वही हेमादेशमुख ने कहा कि शासन द्वारा आदिवासी समुदाय वनोपज की खरीदी की जा रही है। उनके द्वारा उत्पादित रागी, कोदो, कुटकी को विशेष महत्व देकर उनकी खेती को प्राथमिकता दी गई है। वही उन्हें वनाधिकार पट्टा देकर सशक्त बनाया गया है।
विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर छात्राओं ने आदिवासी संस्कृति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर आदिवासी समाज के लोगों को सम्मानित भी किया गया। वहीं शासन की योजना के तहत विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को लाभान्वित भी किया गया।









































