राजनांदगांव : जिले में कोरोना से बचाव के लिए आज से वैक्सीन बूस्टर डोज की शुरुआत…

राजनांदगांव जिले में कोरोना से बचाव के लिए आज से वैक्सीन बूस्टर डोज की शुरुआत कर दी गई है। यहां फ्रंटलाइन वर्कर और 60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को वैक्सीन की बूस्टर डोज लगाई जा रही है। कोरोना की तीसरी लहर के बीच बूस्टर डोज लगाने लोग वैक्सीनेशन सेंटर तक पहुंच रहे हैं। कोरोना की तीसरी लहर की शुरुआत के साथ ही कोरोना से बचने के लिए कारगर वैक्सीन की तीसरी बूस्टर दोज लगाना आज से प्रारंभ कर दिया गया है।  राजनांदगांव जिले में फ्रंटलाइन वर्कर और 60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को कोरोना वैक्सीन की बूस्टर डोज लगाई जा रही है।

राजनंदगांव जिले में तेजी से कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं, ऐसे में बूस्टर डोज लगाए जाने से कोरोना के खिलाफ जंग में एक बड़ी राहत की शुरुआत आज से हुई है। बड़ी संख्या में फ्रंट लाइन वर्कर और 60 वर्ष से अधिक आयु के लोग कोरोना वैक्सीन का बूस्टर डोज लगाने वैक्सीनेशन सेंटर तक पहुंच रहे हैं। राजनंदगांव जिला चिकित्सालय के सिविल सर्जन केके जैन ने कहा कि बूस्टर डोज आज से लगाया जा रहा है, जिसमें प्राथमिकता के तौर पर फ्रंटलाइन वर्करों को और 60 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों को बूस्टर डोज दी जा रही है।

  राजनांदगांव जिले में कोरोना वैक्सीन की तीसरी डोज के लिए 61 हजार पात्र लोग हैं, इनमें लगभग 16 हजार स्वास्थ्य कर्मी,  14 हजार फ्रंटलाइन वर्कर और लगभग 30 हजार 60 वर्ष से अधिक आयु के लोग शामिल हैं, जिन्हें आज से बूस्टर डोज लगाई जा रही है। कोरोना वैक्सीन की दो डोज लगवा चुके लोगों को 9 माह पूर्ण होने पर तीसरी डोज के रुप में बूस्टर लगाई जा रही है। कोरोना के तीसरी लहर के बीच बूस्टर डोज लगने से स्वास्थ्य पर कोरोना संक्रमण का असर काफी कम हो जाएगा। यही वजह है कि शासन-प्रशासन द्वारा कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन लगाने की अपील की जा रही है।