राजनांदगांव : जिले में कोविड-19 की रोकथाम के लिए आयुष विभाग द्वारा दी जा रही सेवाएं….

ऑनलाइन योगाभ्यास में शामिल हो सकते हैं नागरिक

Advertisements

राजनांदगांव – आयुष विधाएं कोविड-19 के बचाव में काफी महत्वपूर्ण हैं, जहां एक ओर आयुर्वेद जनसामान्य में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रहा हैं वहीं दूसरी ओर होम्योपैथी, यूनानी एवं योग पद्धति भी अपने-अपने स्तर पर कार्य कर रोगप्रतिरोधक क्षमता बढाने हेतु कार्य कर रहे हैं। आयुष मंत्रालय द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन करते हुए समस्त आयुष संस्थाएं जनसामान्य को लाभान्वित करने हेतु प्रयासरत हैं।

संचालक आयुष छत्तीसगढ़ रायपुर डॉ. जीएस बदेशा के कुशल मार्गदर्शन में आयुर्वेद, योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा, यूनानी, सिद्ध एवं होम्योपैथी चिकित्सा पद्धतियों की जिला स्तर पर बागडोर संभाल रहे जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. रमाकान्त शर्मा के नेतृत्व में जिले की समस्त आयुष संस्थाएं कोरोना प्रोटोकाल का ध्यान रखते हुए कार्यरत हैं।


कोविड-19 से बचाव हेतु जिला आयुर्वेद कार्यालय के अधीन संचालित मोतीपुर, राजनांदगांव में स्थित शासकीय आयुष पॉलीक्लीनिक से संबंद्ध शासकीय आयुष योगा वेलनेस सेंटर, राजनांदगांव द्वारा शासन द्वारा बनाए गये नियमों का पालन करते हुए ऑनलाइन योगाभ्यास कराया जा रहा है।

नागरिक द्दशशद्दद्यद्ग द्वद्गद्गह्ल स्रश2ठ्ठद्यशड्डस्र कर द्धह्लह्लश्चह्य://द्वद्गद्गह्ल.द्दशशद्दद्यद्ग.ष्शद्व/ह्लद्गड्ड-ह्नश्चद्दद्ध-2ह्यठ्ठ
के माध्यम से जुड़ सकते हैं। योग चिकित्सक डॉ. भारती यादव द्वारा प्रतिदिन श्वसन तंत्र (फेफड़ा) तथा हृदय की क्षमता बढाने तथा चिंता व तनाव को कम करने, प्रतिरोधक क्षमता बढाने के लिए विभिन्न योगासन, सूक्ष्म व्यायाम, प्राणायाम, ध्यान, नाड़ी शोधन, सूर्य भेदना, उज्जयी प्राणायाम, भ्रामरी प्राणायाम, ब्रीथिंग एक्सरसाइज, एब्डोमिनल ब्रीथिंग, थोरेसिक ब्रीथिंग, क्लेविकुलर ब्रीथिंग, डीप ब्रीथिंग, ध्यान रिलेक्सेशन टेक्निक, योग निद्रा जैसे अभ्यास कराए जा रहे हैं एवं आवश्यक सलाह भी दी जा रही है।

आयुष मंत्रालय द्वारा होम्योपैथी एवं यूनानी चिकित्सा पद्धतियों हेतु भी दिशा निर्देश जारी किए गये हैं जो कि होम आइसोलेशन में रह रहे लोगों के लिए अत्यन्त उपयोगी हैं। जिला तथा मैदानी स्तर में कार्यरत होम्योपैथी एवं यूनानी चिकित्सक दिशा निर्देशों का पालन करते हुए जनसामान्य की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के साथ ही अपनी-अपनी चिकित्सा पद्धतियों से शासन द्वारा जारी निर्देशों के अनुरूप कार्य कर रहे हैं।


जिला तथा जिले के मैदानी स्तर में कार्यरत, पदस्थ लगभग समस्त आयुष चिकित्सक, फार्मासिस्ट व अन्य पैरामेडिकल स्टॉफ वर्तमान में ऐलोपैथिक चिकित्सा पद्धति एवं संस्थाओं के साथ मिलकर कोविड-19 के रोकथाम व बचाव हेतु विभिन्न स्तरों पर कार्य कर रहे हैं।

दिग्विजय स्टेडियम राजनांदगांव में संचालित होम आइसोलेशन जिला स्तरीय कन्ट्रोल रूम सह कॉल सेन्टर में भी आयुष चिकित्सक 3 पाली (शिफ्ट) में प्रति पाली (शिफ्ट) में 4-4 आयुष चिकित्सक अपनी सेवायें निरंतर दे रहे हैं तथा होम आइसोलेशन में रह रहे व्यक्तियों को शासन की मंशानुरूप लाभान्वित करने का हरसंभव प्रयास कर रहे हैं। जिसके अन्तर्गत ऑनलाईन फोलोअप, मॉेनिटरिंग एवं रेफरल की व्यवस्था सुनिश्चित कराने का प्रयास कर रहे हैं।