
राजनांदगांव, 23 अगस्त 2025। पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग के निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ऑप्स) श्री मुकेश ठाकुर व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन में जिले में अवैध जुआ/सट्टा के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में दबिश देकर कुल 10 प्रकरणों में 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ₹8,800 नगद एवं 12 नग सट्टा-पट्टी बरामद की है। सभी आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ/सट्टा (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 के तहत कार्यवाही की गई है।

👉 थाना-वार कार्रवाई इस प्रकार रही:
थाना कोतवाली: 02 प्रकरण, 02 आरोपी, ₹1900 नगद एवं 02 सट्टा पट्टी जप्त।
थाना बसंतपुर: 02 प्रकरण, 02 आरोपी, ₹1790 नगद एवं 02 सट्टा पट्टी जप्त।
थाना लालबाग: 01 प्रकरण, 01 आरोपी, ₹950 नगद एवं 01 सट्टा पट्टी जप्त।
थाना सोमनी: 01 प्रकरण, 01 आरोपी, ₹1180 नगद एवं 01 सट्टा पट्टी जप्त।
थाना डोंगरगढ़: 02 प्रकरण, 02 आरोपी, ₹1420 नगद एवं 02 सट्टा पट्टी जप्त।
ओपी चिखली: 01 प्रकरण, 01 आरोपी, ₹600 नगद एवं 01 सट्टा पट्टी जप्त।
थाना सुरगी: 01 प्रकरण, 01 आरोपी, ₹1140 नगद एवं 01 सट्टा पट्टी जप्त।
👉 पुलिस ने बताया कि जिले में यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा, ताकि अवैध जुआ और सट्टा गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।









































