
राजनांदगांव। पुलिस चौकी चिखली ने अवैध जुआ-सट्टा के खिलाफ बड़ी कार्यवाही करते हुए चार जुआरियों को रंगेहाथ पकड़ लिया। पुलिस ने मौके से नगदी रकम 3410 रुपये, 52 पत्ती ताश और एक छोटा मेट भी जप्त किया है।
श्रीमान पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन और नगर पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र नायक के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। चौकी प्रभारी चिखली निरीक्षक अरुण कुमार नामदेव के नेतृत्व में गठित टीम ने बरगाही रोड, नया पानी टंकी के पास ग्राम बोरी में दबिश देकर जुआ खेल रहे आरोपियों को पकड़ा।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम इस प्रकार हैं –
- देव साहू पिता गोपाराम साहू (35 वर्ष)
- अशोक यादव पिता चैतु यादव (36 वर्ष)
- आनंद किशोर पिता भगवानी देवांगन (25 वर्ष)
- नवीन देवांगन पिता तिरथ देवांगन (28 वर्ष), सभी निवासी ग्राम बोरी, ओपी चिखली, जिला राजनांदगांव।
आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3 के तहत कार्यवाही की गई है।
इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार नामदेव के साथ प्र.आर. सुरेन्द्र रामटेके, आर. मनोज जैन, सुनील बैरागी, मिर्जा असलम बेग, आदित्य सोलंकी सहित चौकी चिखली का स्टाफ शामिल रहा।









































