
राजनांदगांव। क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से चौकी चिखली पुलिस द्वारा लगातार सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में जुआ खेलने के लिए पैसे मांगकर मारपीट करने वाले फरार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
प्रार्थी द्वारा दिनांक 18 अक्टूबर 2025 को चौकी चिखली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि आरोपी धर्मेन्द्र तलकई द्वारा जुआ खेलने के लिए पैसों की मांग की जा रही थी। मना करने पर आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और हाथ-मुक्कों से मारपीट की। इस रिपोर्ट पर आरोपी के विरुद्ध धारा 296, 115(2), 351(2), 119(1) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। घटना के बाद से आरोपी फरार था।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेन्द्र नायक के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन (भापुसे) के पर्यवेक्षण में विशेष टीम गठित कर लगातार पतासाजी की जा रही थी। प्राप्त पुख्ता सूचना के आधार पर कांबिंग गश्त के दौरान घेराबंदी कर आरोपी धर्मेन्द्र तलकई उर्फ कौशल, पिता उदय रगन्ना, उम्र 23 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 12 सोलह खोली स्टेशनपारा, ओपी चिखली, जिला राजनांदगांव को उसके निवास स्थान से गिरफ्तार किया गया। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से आदेशानुसार जेल दाखिल किया गया। आरोपी के विरुद्ध पूर्व में भी कई अपराध दर्ज होना पाया गया है।
05 बदमाशों पर भी प्रतिबंधात्मक कार्रवाई
इसी अभियान के तहत वाद-विवाद कर शांति भंग करने की आशंका पर कुल 05 बदमाशों के विरुद्ध पृथक-पृथक रूप से धारा 170, 126, 135(3) बीएनएसएस के अंतर्गत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।
गिरफ्तार बदमाशों में—
रामा पारधी (21 वर्ष),
प्रदीप पारधी (26 वर्ष),
दिलीप यादव (48 वर्ष),
जितेन्द्र यादव (40 वर्ष),
गुहा उर्फ बसंत निषाद (40 वर्ष)
सभी निवासी ओपी चिखली, जिला राजनांदगांव शामिल हैं। सभी को माननीय न्यायालय में पेश किया गया।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए गुण्डों, बदमाशों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध अभियानात्मक कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।
इस संपूर्ण कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक कैलाश चन्द्र मरई सहित प्र.आर. सुरेन्द्र रामटेके, आरक्षक अरविंद साहू, अरुण कुमार नेताम, म.प्र.आर. मायासिंह गौर, आरक्षक आदित्य सोलंकी, चन्द्रकपुर आयाम, सुनील बैरागी, गोपाल पैकरा, जयराम निषाद, तामेश्वर भुआर्य एवं चौकी चिखली स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।









































