
राजनांदगांव। कुंभ स्नान के दौरान श्रद्धालु पवित्र नदियों में स्नान करते हैं और पूजा-अर्चना करते हैं। यह त्योहार हिंदू धर्म की एकता और सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करता है। ऐसी मान्यता है कि कुंभ मे स्नान करने से लोगो के पाप धुल जाते है छत्तीसागढ सरकार के गृह एवं जेल मंत्री ने अनोखी पहल की है और राजनांदगांव जिला जेल मे बंद निरुध्द बदीयो को महाकुंभ स्नान कराया है ।
जिला जेल में महाकुंभ से लाये गंगा जल से जेल के बंदियों को स्नान कराया गया। जेल में बंद बंदियों को कुंभ स्नान का दिव्य अनुभव कराया गया। जैसे ही बंदियों ने इस जल से स्नान किया, उनके चेहरे पर श्रद्धा और प्रसन्नता का भाव स्पष्ट दिखा।









































