
राजनांदगांव / शहर के म्युनिसिपल स्कूल से इमाम चौक , ज्यस्तंभ चौक ,गुड़ाखू लाइन , हृदय स्थल मानव मंदिर चौक, से गुरुनानक चौक तथा लेबर कालोनी तक जोगी कांग्रेस जिलाध्यक्ष शमसुल आलम ने 50 से 60 कार्यकर्ताओं के साथ रथ यात्रा निकाल कर चुनावी आगाज किया।

शमसुल आलम ने कहा राजनांदगांव की जनता ने 15 साल रमन सिंह की दमन करी सरकार देखी 5 साल भूपेश बघेल की ठगेश सरकार देख ली फिर भी जनता खुदको ठगा हुआ महसूस कर रही है इसलिए हम रथ यात्रा तक घर घर जोगी का संदेश और लिए गए सपथ के वादे को घर घर पहुंचाएंगे ,साथ ही साथ शमसुल ने कहा की कांग्रेस व भाजपा या अन्य दल में हिम्मत है तो हमारी तरह शपथ पत्र जनता को दें।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष शमसुल आलम के साथ युवा जिलाध्यक्ष उदित हरिहर्नो युवा प्रदेश सचिव राकेश नायक, संगठन जिला महासचिव टिकेश्वर साहू,युवा मजदूर संघ अध्यक्ष संदीप सूर्यवंशी ,जिला सचिव तामेश्वर पटेल, जिला सचिव संदीप मंडले,नमन पटेल,चैन सिंह ठाकुर,टिकेश ठाकुर,
मनीष साहू,जीतेश सेन,आशीष निषाद ,भागवत पटेल,मनोज पटेल, किसन पटेल ,मनोज पटेल,प्रकाश निषाद, ज्वाला निषाद,प्रताप ,सागर बंजारे ,राजेश्वर साहू,प्रेम सिन्हा,धनेश मंडले,गुलशन साहू, विक्की मंडले आदि 50 से 60 कार्यकर्ता उपस्थित थे









































