
तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर, मौके पर हड़कंप
आर्शीवाद ढाबा के पास हुआ हादसा, एक ही बाइक पर सवार थे 5 लोग
इलाज के दौरान पत्नी ने भी दम तोड़ा, बच्चियों की हालत नाजुक
परिवार झांकी देखने निकल था, यात्रा बनी दर्दनाक
राजनांदगांव। गणेश विसर्जन के अवसर पर झांकी देखने निकला एक परिवार खैरागढ़ में भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गया। ठेलकडीह क्षेत्र के आर्शीवाद ढाबा के पास तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे मामा और भांजे की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उनकी पत्नी ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। परिवार की दो मासूम बेटियाँ गंभीर रूप से घायल हैं और उनका उपचार चल रहा है।

जानकारी के अनुसार मृतक रिलेश साहू अपनी पत्नी, भांजा और दो छोटी बच्चियों को लेकर झांकी देखने जा रहे थे। एक ही बाइक पर पांच लोग सवार थे। तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने सामने से टक्कर मार दी, जिससे बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया और आसपास के लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुँचाया।

पुलिस ने मामले की जाँच शुरू कर दी है। हादसे ने पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ा दी है। प्रशासन ने घायल बच्चियों के बेहतर उपचार के लिए हर संभव सहायता प्रदान करने का भरोसा दिया है।
इस दुखद घटना ने उत्सव के माहौल को ग़म में बदल दिया। स्थानीय प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग की जा रही है ताकि ऐसे हादसे दोबारा न हों।









































