राजनांदगांव- भारतीय जनता युवा मोर्चा स्वाध्याय मंडल के अध्यक्ष उज्जवल कसेर ने कांग्रेस प्रवक्ता के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि टूलकिट उजागर मामले से छत्तीसगढ़ के कांग्रेसी बौखला कर अपना आपा खो बैठे है,ये भूल गए है कि विगत लोकसभा में छत्तीसगढ़ कांग्रेस की क्या दुरगति हुई थी।

भाजपाई अंतिम पंक्ति में खड़े होकर देशहित में भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ना व मर्यादा में रहकर शब्दो का उपयोग करना जानते है, लेकिन इनके शब्दो से ऐसा प्रतीत होता है कि ये बयान भी टूलकिट का अध्ययन करने के बाद जारी करते है। इनके बयानों से इनके पार्टी की विचारधारा का पता चलता है, और बात किसान हित की करे तो मोदी जी द्वारा किसानों के हित मे निरंतर फैसला लिया जा रहा है।
DAP खाद पर सब्सिडी 140% बढ़ाइ गयी है। जिससे अब किसानों को 500 रुपये की जगह 1200 सब्सिडी मिलेगी, ऐसे अनेक फैसले कोविड संक्रमण की रोकथाम में लिए जा रहे है। अब तक लगभग 216 करोड़ वैक्सीन का निर्माण किया जा चुका है। इन सब से बौखलाए कांग्रेसियों द्वारा समाज मे अराजकता फैलाने का प्रयास किया जा रहा है।
यह मामला है,विगत दिनों उजकगर हुए कांग्रेस द्वारा देश व प्रधानमंत्री मोदी जी को बदनाम करने बनाए गए “टूल कीट” व भाजपा के वरिष्ठ नेताओं सहित पूर्व मुख्यमंत्री, राजनांदगांव के विधायक डॉ रमन सिंह के ऊपर हुए FIR के विरोध में प्रदेश भाजपा द्वारा किये गए एक दिवसीय धरना प्रदर्शन के उपरांत शुरु हुआ था।
साथ ही कसेर ने कहा यदि कांग्रेस द्वारा डॉ रमन सिंह जी की गिरफ्तारी की बात आती है तो प्रदेश नेतृत्व के उचित निर्देश उपरांत युवा मोर्चा का प्रत्येक कार्यकर्ता अपनी गिरफ्तारी देने को आगे खड़ा रहेगा, राज्य में भ्रष्टाचार का अंत समीप आगया है!










































