राजनांदगांव : ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत…

राजनांदगांव – रेलवे पटरी में मालगाडी की चपेट में आने से शहर के एक युवक की मौत हो गई, घटना की सूचना पर जीआरपी ने मर्ग कायम किया है।

Advertisements

जीआरपी सूत्रों के अनुसार सुबह परमालकसा में रेलवे लाइन पार कर रहा युवक मालगाडी के चपेट में आ गया। जिससे उसका एक पैर कट गया था वही सिर पर गंभीर चोट आई थी। उक्त युवक को उपचार हेतु मेडिकल कालेज ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बताया गया कि उक्त युवक की शिनाख्ति शांतिनगर निवासी हितेश कुमार यादव 38 वर्ष के रूप में की गई है। जीआरपी ने इस मामले में मर्ग कायम किया है।