राजनांदगांव: ठेलकाडीह हाई स्कूल के पास तेज रफ्तार से आ रही बाइक आपस में टकराए, एक की मौत…

राजनांदगांव- जिला मुख्यालय से 20 किलोमीटर की दूरी पर स्थित ग्राम ठेलकाडीह हाई स्कूल के पास डोंगरगढ़ रोड से आ रही मोटरसाइकिल का ठेलकाडीह हाई स्कूल के समीप रोड पर दुर्घटना हो गया है जिसमें एक मोटरसाइकिल चालक की घटनास्थल पर मौत हो गई है।

मिली जानकारी के अनुसार डोंगरगढ़ की ओर से आ रही मोटरसाइकिल का विपरीत दिशा से आ रही मोटरसाइकिल के साथ जोरदार टक्कर हो गई है जिसमें एक मोटर चालक की दुर्घटना स्थल पर ही मौत हो गई है प्रत्यक्षदर्शियों द्वारा बताया गया की मोटरसाइकिल टक्कर के बाद रोड के किनारे लगे खंबे से एक मोटरसाइकिल टकरा गया जिसमें चालक की मौत हो गई है। मृतक का नाम संतोष कुमार निवास मेहरूमकला प्राइवेट कंपनी में कार्यरत था। घटनास्थल पर ठेलकाडीह पुलिस पहुंचकर जांच में जुटी है।