
राजनांदगांव। समीपस्थ ग्राम टेड़ेसरा के समीप कल रात सड़क हादसे में राजनांदगांव जिले के चिकित्सक डॉ. प्रकाश खूंटे की धर्मपत्नी श्रीमती दीप्ति खूंटे सहित कार में सवार तीन महिलाएं घायल हो गईं जिनका इलाज आरोग्यं अस्पताल में जारी है। घटना रात्रि 8:00 बजे के करीब की बताई जाती है। कार के सेफ्टी बैग खुल जाने के कारण बड़ा हादसा होने से टल गया। हाईवे में अंधेरा और सड़क पर बीच में बैठे आवारा मवेशियों के कारण दुर्घटनाएं बढ़ती जा रही हैं।

श्रीमती दीप्ति खूंटे कार में दो अन्य महिलाओं के साथ दुर्ग से राजनांदगांव की ओर जा रहीं थीं। कार स्वयं दीप्ति खूंटे चला रहीं थीं। नेशनल हाईवे पर गाय को बचाने के चक्कर में कार रोड डिवाइडर को क्रॉस कर विपरीत दिशा में जा रही ट्रक के पिछले हिस्से से जा टकराई। कार में सवार तीनों महिलाओं को कार से निकाल कर इलाज के लिए दुर्ग टोल प्लाजा के समीप आरोग्यं अस्पताल पहुंचाया गया है। घटना रात्रि 8:00 बजे के करीब की बताई जाती है। सभी घायलों की स्थिति अब बेहतर है।









































