
राजनांदगांव – जिला पंचायत सदस्य हर्षिता स्वामी बघेल को इस बार कांग्रेस ने मौका दिया था। उन्होंने पूर्व में विधायक रहे भाजपा प्रत्याशी विनोद खांडेकर को 14367 वोटों से पराजित कर दिया।
खांडेकर मात्र आठ राउंड में ही आगे रहे। जबकि शुरुआत से पांच राउंड तक हर्षिता ने लीड की। 12 राउंड में अपनी बढ़त बनाकर हर्षिता ने चुनाव जीत लिया।









































