राजनांदगांव : तालाब में डूबने से फिर तीन साल की मासूम बच्ची की मौत…

राजनांदगांव। तालाब में डूबने से आज फिर एक मासूम बच्ची की मौत हो गयी। तीन दिन पूर्व तीन बच्चियों की मौत भी पानी में डूबने से हुई थी। वनांचल में इस तरह की घटना से भय का वातावरण बना हुआ है।

अंबागढ़ चौकी थाना क्षेत्र के बांदा बाजार में एक 3 वर्ष से बच्चे को तालाब में डूबने से मौत हो गई 3 जुलाई को इसी थाना क्षेत्र के ग्राम छछानपहरी में तीन बच्चे तालाब में डूब गई थी अभी ग्रामीण उक्त उबर भी नहीं पाये थे कि फिर वैसी ही दर्दनाक घटना के भय का माहौल बना दिया।

बाँधाबाजार निवासी पवन गाड़ा अपनी पत्नी के साथ घर में मौजूद थे और घरेलू कार्यों में व्यस्त थे। इसी दौरान उनकी पुत्री जान्हवी घर के आँगन में पालतू कुत्ते के साथ खेल रही थी। बताया गया कि जान्हवी की माँ कुछ ही पल के लिए घर के भीतर कंगी लेने गई तब यह हृदय विधायक घटना घटित हो गई घर के ठीक सामने इस तालाब के पास खेलते खेलते जानवी कब पचरी तक पहुंच गई तक इसका अंदाजा किसी को नहीं लगा पचरी से फिसल कर वह सीधे तालाब में गिर पड़ी ।

पास में मौजूद पालतू कुत्ते ने भौंककर परिजनों को सतर्क किया। जान्हवी को तुरंत तालाब से बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। चिकित्सकों ने जान्हवी को मृत घोषित कर दिया। तीन साल की नन्हीं जान की मौत से माता-पिता बेसुध हैं, वहीं पूरे परिवार और गाँव में शोक का माहौल है।