
राजनांदगांव – पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव प्रफुल्ल ठाकुर के निर्देशन पर नेशनल हाईवे पर बगैर सीट बेल्ट लगाए वाहन चालकों, बिना नंबर के फोर व्हीलर चालकों तथा तीन सवारी दोपहिया चालकों व नो पार्किंग में रखे वाहनों पर यातायात राजनांदगांव पुलिस की ताबड़तोड़ चालानी कार्यवाही जारी।
आज दिनांक 23.12.2022 को 130 वाहन चालकों से कुल 40000/- रूपयें समन शुल्क किया गया वसूल।
दिनांक 23.12.2022 को पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव प्रफुल्ल ठाकुर के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले के मार्गदर्शन में डीएसपी यातायात दिलीप सिसोदिया के नेतृत्व में यातायात पुलिस राजनांदगांव द्वारा अभियान चलाकर नेशनल हाईवे पर बगैर सीट बेल्ट लगाए वाहन चालकों,
बिना नंबर के फोर व्हीलर चालकों तथा तीन सवारी दोपहिया चालकों व नो-पार्किंग जोन में खड़े वाहनों के मालिकों पर ताबड़तोड़ चालानी कार्यवाही की गई। 130 वाहन मालिकों के विरूद्ध चलानी कारवाही करते हुए 40000/-रूपये शमन शुल्क वसूल की गई, यह कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी। यातायात नियमों का पालन करे और सुरक्षित रहें।









































