
राजनांदगांव 14 दिसम्बर 2021। कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने अंत्योदय, प्राथमिकता, नि:शक्तजन, एकल निराश्रित राशनकार्डों पर माह दिसम्बर 2021 से मार्च 2022 नियमित एवं अतिरिक्त आबंटन का खाद्यान्न का वितरण नि:शुल्क किए जाने के निर्देश दिए है। राज्य शासन द्वारा राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत प्रचलित राशनकार्डों में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना तथा छत्तीसगढ़ खाद्य एवं पोषण सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत जारी अंत्योदय, प्राथमिकता, नि:शक्तजन, एकल निराश्रित राशनकार्डों पर नि:शुल्क खाद्यान्न दिया जाएगा।









































