
अंधेरा एवं दुर्घटनाजन्य क्षेत्र में लग रही 1279 लाईट
राजनांदगांव 23 अक्टूबर। नगर में अंधेरा एवं दुर्घटनाजन्य क्षेत्र जहॉ पर लाईट नहीं लगी थी, जिससे नागरिकोें को रात में आने जाने के साथ साथ सुरक्षा की दृष्टि से भी परेशानी होती थी, जिसे ध्यान में रखकर नगर निगम उन क्षेत्रों में 1279 लाईट लगा रही है। जिसमें लगभग 350 लाईट अब तक लगाई जा चुकी है। इस प्रकार नगर निगम नागरिकों को उनकी सुरक्षा को दृष्टिगत रख दीपवली पर्व पर रोशनी का उपहार दे रही है।
महापौर श्रीमती हेमा सुदेश देशमुख एवं निगम आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी की पहल पर नगर निगम सीमाक्षेत्र के अंधेरा क्षेत्र जहॉ पर लाईट नहीं लगी थी, इसके अलावा दुर्घटनजन्य क्षेत्र जहॉ पर लाईट की आवश्यकता थी, वहॉ लाईट लगाने की कार्यवाही की जा रही है। उन क्षेत्रों को चिन्हांकित कर 1279 लाईट लगाने का लक्ष्य रखा गया, जिसके विरूद्ध अब तक लगभग 350 लाईटे लगायी जा चुकी है। शेष लाईट लगाने की कार्यवाही की जा रही है।

इस संबंध में महापौर श्रीमती देशमुख एवं आयुक्त डॉ. चतुर्वेदी ने कहा कि शहर के वार्डो के विद्युत खम्बों में वार्डवासियों के लिये आवश्यकता अनुसार लाईट लगाई जाती है, समय समय पर उसे मरम्मत भी किया जाता है। किन्तु शहर के कुछ क्षेत्र जहॉ पर लाईट नहीं लगी थी, जिससे अंधेरा व्याप्त था, इनमें कई ऐसे क्षेत्र है जो दुर्घटनाजन्य क्षेत्र है जहॉ अंधेरा के कारण दुर्घटना की भी संभावना बनी रहती है, जहॉ निगम के विद्युत विभाग की टीम द्वारा सर्वे कर चिन्हांकित किया गया और सर्वे अनुसार 1279 लाईट चिन्हांकित क्षेत्रों में लगाने का लक्ष्य रखा गया है
और लक्ष्य के अनुरूप लाईट लगाना प्रारंभ किया गया तथा अब तक 350 लाईटे लगायी जा चुकी है एवं शेष लाईट लगायी जा रही हैै। जिससे दीपावली त्यौहार में जिस क्षेत्र में अंधेरा व्याप्त था वहॉ अब रोशनी से जगमगा रही है।
महापौर श्रीमती देशमुख एवं आयुक्त डॉ. चतुर्वेदी ने बताया कि इसी प्रकार शासन की मंशानुरूप बारिश से खराब सडकों मंे पेंचवर्क कर मरम्मत किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष अत्यधिक वर्षा के कारण शहर की अधिकांश सडके खराब हो गयी थी, जहॉ डामर पेचवर्क कर मरम्मत किया जा रहा है।
जहॉ पर मशीन नहीं जा पा रही है, वहॉ मेनुअल पेचवर्क किया जा रहा है तथा शहर की चौडी सडकों में पेवर मशीन एवं रोलर के द्वारा डामर पेचवर्क किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पूर्व अत्याधिक बारिश के कारण पेचवर्क बंद कर दिया गया था जिसे दीपावली त्यौहार के पश्चात सडकों का पुनः पेचवर्क कर मरम्मत किया जावेगा।









































