राजनांदगांव : दीपावली पूर्व विद्युत रखरखाव कार्य के लिए चिखली क्षेत्र में 10 अक्टूबर को बिजली आपूर्ति रहेगी बंद…

राजनांदगांव। दीपावली पर्व के पूर्व विद्युत लाइनों के रख-रखाव एवं मरम्मत कार्य के चलते कल दिनांक 10 अक्टूबर 2025, दिन शुक्रवार को शहर के कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। जानकारी के अनुसार, 33/11 केवी चिखली उपकेन्द्र से निकलने वाली 11 केवी चिखली टाउन फीडर लाइन पर रखरखाव कार्य किया जाएगा, जिसके चलते सुबह 9:30 बजे से दोपहर लगभग 2:00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।

Advertisements

प्रभावित क्षेत्र:
चिखली, रमन बाजार, गवर्नमेंट प्रेस, स्टेशन पारा, शंकरपुर, मुदलियार कॉलोनी, कुसुमनगर, पानु बिल्डर्स, श्रीराम कॉलोनी, रामनगर मदरसा, गणपती नगर, पठानपारा, शांतिनगर, दीनदयाल नगर, पांडुरंग कॉलोनी, चिखली थाना एवं आसपास के क्षेत्र शामिल रहेंगे।

विद्युत विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि निर्धारित अवधि में आवश्यक सावधानियाँ बरतें एवं विद्युत उपकरणों का उपयोग बंद रखें, ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके।