राजनांदगांव : दुर्गा पूजा पण्डालो में चला स्वच्छता अभियान,पण्डाल से निकलने वाले गिला सुखा कचरा अलग अलग रखने दी गयी समझाईस…

स्वच्छ उत्सव 2025
पण्डाल से निकलने वाले गिला सुखा कचरा अलग अलग रखने दी गयी समझाईस

राजनांदगांव 29 सितम्बर। छत्तीसगढ रजत जयंती महोत्सव एवं स्वच्छता ही सेवा अभियान अंतर्गत स्वच्छोत्सव 2025 में दुर्गा पूजा पण्डाल में स्वच्छता अभियान आयोजित किये जाने निर्देश के अनुक्रम में नगर निगम द्वारा दुर्गा पण्डालों के आस पास स्वच्छता अभियान चलाकर साफ सफाई करना है। इसी कडी में महापौर श्री मधुसूदन यादव एवं निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा के निर्देश पर शहर के दुर्गा पण्डालो में साफ सफाई कर प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग नही करने, प्रतिमा विसर्जन कुण्ड में विसर्जित करने समझाईस देकर कचरा पृथककरण हेतु अभियान चलाया जा रहा है।


स्वच्छोत्सव 2025 अंतर्गत स्वच्छता दीदीया शहर के दुर्गा पण्डालो में जाकर समिति के पदाधिकारियो के साथ पण्डाल के आस पास साफ सफाई कर प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग नही करने समझाईस देकर प्रसाद आदि वितरण के समय गिला एवं सुखा कचरा अलग अलग डब्बा में रखने जागरूक कर रहे है, जिससे कचरे का सुव्यवस्थित तरीके से निपटान हो सके तथा विसर्जन उपरांत पण्डाल के पास विशेष स्वच्छता अभियान चलाकर पूर्व की भाति पण्डाल स्थल को साफ सुथरा रखने प्रेरित कर रहे है और स्वच्छता अपनाने समिति के पदाधिकारियो को शपथ दिला रहे है।


नगर निगम की स्वच्छता टीम शासन के निर्देशानुसार नदी एवं तालाबो के संरक्षण एवं संवधान के लिए तथा प्रदुषण से बचाने निगम द्वारा निर्मित विसर्जन कुण्ड में मॉ दुर्गा, काली एवं सरस्वती की प्रतिमा का विसर्जन करने भी समझाईस दे रहे है। स्वच्छता दीदीयों के कार्य से प्रभावित होकर एवं उनके समझाईस पर सभी समितियो द्वारा स्वच्छता अभियान से जुड साफ सफाई रखने, गिला सुखा कचरा अलग अलग रखने तथा प्रतिमा विसर्जन कुण्ड में विसर्जित करने संकल्प ले रहे है।