
राष्ट्रीय एकता दिवस पर दिलायी गई शपथ
राजनांदगांव 31 अक्टूबर 2022। देश के प्रथम गृह मंत्री भारत रत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर आज कलेक्टोरेट के अधिकारियों-कर्मचारियों ने राष्ट्रीय एकता की शपथ ली। संयुक्त कलेक्टर इंदिरा देवहारी ने जिला कार्यालय के सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को राष्ट्र की एकता, अखण्डता और सुरक्षा को बनाए रखने की शपथ दिलायी।

सभी ने देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान देने का सत्यनिष्ठा से संकल्प लिया। इस अवसर पर जिला कोषालय अधिकारी अभिषेक शर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी राजेश सिंह, सहायक आयुक्त आदिवासी एसके वाहने, सहायक संचालक कृषि टीकम ठाकुर सहित विभिन्न विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।









































