
राजनांदगांव। पुलिस ने दुपहिया वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड किया है और दुपहिया वाहन चोरी करने वाले 03 आरोपी सहित 06 खरीददार को गिरफ्तार किया है पुलिस ने इनके पास से 11 दुपहिया वाहन और दो कटी हुई वाहन को बरामद किया है जिसका मूल्य करीब पचास लाख रुपये आंकी गई है ।पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग ने बताया कि जिले मे दुपहिया वाहन चोरी की वारदात बढ गई थी जिसके मद्देनजर पुलिस वाहन चोरो के खिलाफ अभियान छेडा हुआ था ।
इसी तारम्यम मे साईबर सेल और सोमनी पुलिस ने बडी कार्यवाही करते हुए चोर गिरोह के सदस्यो को पकडा है ।पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इसमे देवेन्द्र साहू तामेश्वर वर्मा और तामेश्वर बारले मुख्य आरोपी है देवेन्द्र साहू मैकेनिक का काम करता है जो कि चोरी के मोटर सायकल को बेचने का कार्य करता था ।
पुलिस ने और भी दुपहिया वाहन चोर को पकडने की बात कही है इसी तरह कटे हुए गाडियो के पार्टस कहां बेचे गए है पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने गिरफ्तार किये गये आरोपीयो खिलाफ चोरी एक्ट तहत कार्यवाही की है और अग्रिम कार्यवाही के लिए न्यायालय मे प्रस्तुत किया है ।









































