
राजनांदगांव, 10 जनवरी। दो वर्षों से भाई के द्वारा शारीरिक शोषण जैसे दं्ष को सह रही पीड़िता ने आज खुद थाने पहुंचकर अपने सगे भाई के रिपोर्ट करायी। भरे पूरे परिवार के बोच जान से मार देने की धमकी देकर भाई अपनी बहन की अस्मत लूटता रहा। नाबालिग बहन द्वारा माता- पिता को की गयी शिकायत पर विश्वास न करने के बाद स्वयं पीड़िता ने आगे बढ़कर अपनी रक्षा का निर्णय लिया। चिखली थाना क्षेत्र के अंतर्गत बापूटोला वार्ड नंबर 01 में समाज को हिला देने वाली घटना प्रकाश में आयी है।

अपनी ही बहन का शारीरिक शोषण करने वाले एक हवसी भाई को आखिरकार पुलिस ने अपनी हिरासत में ले लिया। पुलिस ने शिकायत के बाद पीड़ित का मेडिकल चेकअप कराने के उपरांत आरोपी भाई के खिलाफ भादंव की धारा 376 का अपराध दर्ज कर लिया है। रात में परिजनों के साथ रहने वाली पीड़िता को मौका पाकर उसका ही भाई अपनी हवस का शिकार बनाता आ रहा था। इस बात की शिकायत पीड़िता द्वारा अपने पिता से की गयी थी, किन्तु वह उसकी बात पर विश्वास नहीं कर रहा था।
अंततः पीड़ित ने खुद अपनी सुरक्षा को नियत से थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराने का निर्णय लिया। मामले कौ संवेदनशीलता को समझते हुए पुलिस ने आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की उम्र 19 वर्ष बतायी गयो है।









































