राजनांदगांव : धनाराम ने पपीते की खेती कर कमाए 5 लाख रुपए…

राजनांदगांव। राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम बरबसपुर के धनाराम के पपीते की खेती की बात ही निराली है। दूर तक कतार में लगे पतीते के खेत मनोहारी हैं। धनाराम ने बताया कि विगत वर्ष पपीते की खेती से उन्हें 5 लाख रूपए का फायदा हुआ था । इस बार भी लगभग 5 लाख रूपए तक आमदनी हो जाएगी।


उन्होंने कहा कि शासन की नरवा, घुरुवा, गरूवा और बाड़ी योजना बहुत अच्छी है और शासन द्वारा खेती-किसानी को प्रोत्साहन दिया जा रहा है। बहुत धनाराम ने सात एकड़ में रेड लेडी 786 वेरायटी का पपीता लगाया है। वे मल्चिंग विधि से पपीते की खेती कर रहे हैं। वे राजनांदगांव, दुर्ग एवं बिक्री के लिए भेज रहे हैं। राष्ट्रीय बागवानी मिशन के अंतर्गत संरक्षित खेत के तहत उन्हें मल्चिंग शीट के लिए 32 हजार रूपए अनुदान मिला है वहीं 4 लाख के पैक हाऊस के लिए 2 लाख रूपए का अनुदान शासन की ओर से मिला है।

पैक हाऊस में उत्पादों को स्टोर करने में बहुत सुविधा हो रही है धनाराम ने कहा कि वे 2 वर्षों से पपीते की खेती कर रहे हैं।
साथ ही उद्यानिकी विभाग द्वारा ग्राफ्टटेड आम भी दिया गया था। अब वे नेट हाऊस के माध्यम से शिमला मिर्च लगाने के लिए सोच रहे हैं। उन्होंने बताया कि धान के बदले फल लगाने पर उन्हें राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत प्रति एकड़ 9000 के मान से 63 हजार रूपए की राशि मिलेगी ।