राजनांदगांव : धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर्स मुख्यमंत्री की संवेदनशील पहल जिसमें आम जनता को मिल रही राहत…

शहरी के साथ ग्रामीण क्षेत्रों के लोग पहुंच रहे धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर्स

एक वर्ष में जिले में धन्वंतरी मेडिकल स्टोर्स से 1 करोड़ 32 लाख 47 हजार रूपए के लागत की दवाईयां, सर्जिकल उपकरण, हर्बल उत्पाद की हुई बिक्री

मुख्यमंत्री प्राथमिक उपचार कीट, जिले की नवीन पहल

राजनांदगांव । उच्च गुणवत्ता की जेनरिक दवाईया सस्ती दरों पर आधी कीमत में सुलभता से उपलब्ध कराये
जाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री सस्ती दवा दुकान योजना छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रारंभ की गयी है, योजना के तहत प्रदेश सहित राजनांदगांव जिले में सस्ती दवा योजना का लाभ देने धनवंतरी जेनरिक मेडिकल स्टोर के रूप में दुकान संचालित किया जा रहा है। नगर निगम द्वारा रेल्वे स्टेशन टेक्सी स्टैण्ड के पास एवं कमला कालेज रोड हाउसिंग बोर्ड कालोनी के पास दो स्थानों पर धनवंतरी जेनरिक मेडिकल स्टोर संचालित किया जा रहा है।

जहॉ 50 प्रतिशत कम दर पर शासन द्वारा निर्धारित सस्ती दर पर सभी जेनेरिक दवाईयां उन्हें सुगमता से उपलब्ध हो रही है, जिसका अच्छा प्रतिसात मिल रहा है और लोग कम दाम में दवा खरीद स्वास्थ्य सहित आर्थिक लाभ भी ले रहे है। नागरिको की सुविधा के लिये रजानांदगांव जिले में प्राथमिक उपचार के लिये मुख्यमंत्री प्राथमिक चिकित्सा कीट तैयार किया गया है, जिसका भी नागरिकों को लाभ मिल रहा है।


राजनांदगांव राज्य में तीसरा स्थानः-उल्लेखनीय है कि संवेदनशील मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी ने हर वर्ग की जरूरत को ध्यान में रखते हुए धन्वंतरी मेडिकल स्टोर्स की पहल की थी। जिसमें 29 बडी ब्रांडेड जेनरिक मेडिसिन बनाने वाली कंपनियों की दवाइयां उपलब्ध हैं। जिले के नगरीय निकायों में 5 श्री धन्वंतरी मेडिकल स्टोर्स संचालित है। उक्त मेडिकल स्टोर से नागरिक दवा खरीद कर बीमारी से राहत प्राप्त कर आर्थिक लाभ ले रहे है। श्री धन्वंतरी मेडिकल स्टोर्स में एक वर्ष में 1 करोड़ 32 लाख 47 हजार रूपए के लागत की दवाईयां, सर्जिकल उपकरण, हर्बल उत्पाद की बिक्री की गई है। जिसमें राजनांदगांव जिला संस्थागत दवाई विक्रय के मामले में राज्य में 3रे स्थान पर है। इस योजना के अंतर्गत 38 हजार 507 हितग्राही लाभान्वित हुये हैं। जिससे हितग्राहियों को 28 लाख 4 हजार 153 रूपए की बचत हुई है।


जिले मे मुख्यमंत्री प्राथमिक चिकित्सा किट की बिक्री की नवीन पहलः- शासन की जन कल्याणकारी योजना जेनेरिक मेडिकल स्टोर के प्रति लोगों का रूझान देखते हुये राजनांदगांव जिला के धन्वंतरी मेडिकल स्टोर्स में नवीन पहल करते हुये नागरिकों की प्राथमिक उपचार के लिये मुख्यमंत्री प्राथमिक चिकित्सा कीट तैयार किया गया है। जिसका भी अच्छा प्रतिसात मिला और 5 माह पूर्व से तैयार कीट से धन्वंतरी मेडिकल स्टोर में 1945 मुख्यमंत्री प्राथमिक चिकित्सा किट की बिक्री की गई।

जिसमे विभिन्न प्रकार के 10 अतिआवश्यक दवाओं व सर्जिकल आईटम्स को रखा गया है। कीट मेें टेबलेट पैरासिटामोल 650 एम.जी, टेबलेट मेट्रोनिडाजोल 400 एम.जी, टेबलेट एंटासिड, टेबलेट ओन्दनसेटरों 4 एम.जी, ओ.आर.एस. पाउडर, कॉटन रोल 200 ग्राम, 6 रोल बैंडेज पोविडोन – आयोडीन ओइन्ट 30 एम.जी., लोशन प्रोविडान 500 एम.एल., एंटिसेप्टिक लिक्वीट 100 एम.एल. एवं थर्मामीटर संग्रहित है।


महापौर श्रीमती हेमा सुदेश देशमुख एवं निगम आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी ने नागरिकों से अपील करते हुये कहा है कि सस्ती दवा योजना का लाभ लेने धनवंतरी जेनरिक मेडिकल स्टोर से ही दवा खरीदे और आर्थिक बोझ से निजात पाये, क्योकि आज लोगों की आधी आमदनी ईलाज में ही खर्च हो जाती है, जिससे राहत देने शासन ने सस्ती दवा योजना प्रारंभ की है। जिसमें आम जनता को ब्रांडेड जेनरिक दवाईया एवं सर्जिकल आइटम्स सस्ती दरों पर सुलभता से प्राप्त हो सके। जहॉ मरीजो को अधिकतम खुदरा बिक्री मूल्य (एमआरपी) में 50 प्रतिशत से अधिक छुट मिल रही हैै।