
राजनांदगांव_ धर्मनगरी डोंगरगढ़ में शिवसेना पदाधिकारियों ने बैठक लेकर नगर एवं अन्य पदों की नियुक्ति की साथ ही बड़ी संख्या में नवयुवको को शिवसेना में प्रवेश दिलाया गया।
शिवसेना के जिला प्रमुख आकाश सोनी ने बताया कि शिवसेना के कार्यों से प्रभावित होकर बड़ी संख्या में आम लोग जुड़ रहे हैं। शिवसेना की इकाई किसान सेवा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव जी प्रदेश उपाध्यक्ष शिवराम केसरवानी जी प्रदेश संगठन महामंत्री राजेश तावरे जी प्रदेश सचिव कमल सोनी प्रदेश कार्य समिति सदस्य मनीष तिवारी राजनंदगांव विधानसभा अध्यक्ष मुकेश साहू की विशेष उपस्थिति में बैठक संपन्न हुई।
बैठक में उपस्थित युवाओं को शिवसेना में सदस्यता दिलवाई गई एवं डोंगरगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष के पद पर आयुष वर्मा एवं नगर अध्यक्ष के पद पर सुजल श्याम को नियुक्ति दी गई। एवं अन्य सदस्यों से आव्हान किया गया, कि सभी को अधिक से अधिक युवाओं को शिवसेना की सदस्यता दिलाए जिससे अन्याय, अत्याचार एवं शोषण के खिलाफ संघर्ष किया जा सके।









































