
चयनित मण्डली 14 व 15 जनवरी 2023 को जनपद स्तरीय रामायण प्रतियोगिता में देगे प्रस्तुति
राजनांदगांव 21 दिसम्बर। रामायण मण्डलियो को प्रोत्साहित करने राज्य स्तरीय रामायण मण्डली प्रतियोगिता आयोजित करने छत्तीसगढ़ शासन संस्कृति विभाग मंत्रालय रायपुर के दिये गये निर्देश के अनुक्रम में नगर निगम द्वारा वार्ड स्तरीय रामायण मण्डली प्रतियोगिता दिनांक 3 व 4 दिसम्बर को एवं नगरीय निकाय स्तरीय प्रतियोगिता दिनांक 10 दिसम्बर को गांधी सभागृह में आयोजित की गयी, जिसका परिणाम घोषित किया गया, चयनित रामायण मण्डली 14 व 15 जनवरी 2023 को जनपद स्तरीय रामायण मण्डली प्रतियोगिता में रामायण की प्रस्तुति देगे।
प्रतियोगिता में चयनित मण्डली के संबंध में निगम आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी ने बताया कि शासन निर्देशानुसार दिनांक 3 व 4 दिसम्बर को वार्ड स्तरीय रामायण मण्डली प्रतियोगिता आयोजित की गयी, प्रतियोगिता में वार्डो के 9 मण्डलियों ने रामायण की प्रस्तुति दिये, जिनमें जूरी (चयन समिति) के सदस्यों सर्वश्री संतोष पिल्ले, राजेश स्वर्णकार,
गोपी पटेल व सुश्री शोभा श्रीवास्तव ने रामायण की श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिये प्रथम, द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले मण्डलियों का चयन किया जिसमें लखोली वार्ड नं. 31 की मण्डली संत मिलन मानस परिवार प्रथम स्थान प्राप्त किये तथा रेवाडीह वार्ड नं. 22 की मण्डली संत्संग के गंगा मानस परिवार द्वितीय स्थान प्राप्त किये एवं हल्दी वार्ड नं. 51 की मण्डली आदर्श श्रीराम चरित मानस परिवार तृतीय स्थान प्राप्त किये थे।
निगम आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी ने बताया कि तीनांे चयनित मण्डली दिनांक 10 दिसम्बर को गांधी सभागृह में नगरीय निकाय स्तरीय रामायण मण्डली प्रतियोगिता में अपनी प्रस्तुति दिये जिसमें संत मिलन मानस परिवार लखोली राजनांदगांव की रामायण मण्डली का चयन किया गया उक्त मण्डली आगामी 14 एवं 15 जनवरी 2023 को जनपद स्तरीय रामायण प्रतियोेगिता में अपनी प्रस्तुति देगे।









































