

समय पर कार्यालय मंे उपस्थित होकर सौपे गये दायित्वो का समर्पित भाव से कार्य करने कहा

राजनांदगांव 19 सितम्बर। निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा ने आज निगम सभागृह में नगर निगम के सभी विभागों के कर्मचारियों की बैठक में कहा कि आप लोग पूर्व की बैठक मे दिए गये निर्देश का पालन किए है। कुछ निर्देश क्रियान्वयन नही हो पाया है, जिसके स्मरण के लिए आज बैठक रखी गयी है। उन्हांेने कार्यालयीन अवधि में उपस्थित रहकर सौपे गये दायित्वों का समर्पित भाव से कार्य करने कहा।
आयुक्त श्री विश्वकर्मा ने आज निगम के सामान्य प्रशासन विभाग, लेखा, जन्म-मृत्यु, लोककर्म, विद्युत, जल, सफाई, मोटर, राजस्व विभाग, प्रधानमंत्री आवास में कार्यरत सभी कर्मचारियों की बैठक में कहा कि नौकरी के पूर्व हमारी मानसिकता होती है कि हम नौकरी लगने पर निष्ठा एवं इमानदारी से कार्य करेगे, हमेे उसी मानसिकता से काम करना है, तभी हम सफल होगे। कार्यालय में हमारा व्यवाहर संयमित और मर्यादित होनी चाहिये, कार्यालयीन समय में उपस्थित रहकर, अपने कार्यो का कर्मठतापूर्वक इमानदारी से निर्वाहन करना है। उन्हांेने कहा कि कुछ कर्मचारी समय में उपस्थित नहीं होते, शासन द्वारा प्रातः 10 बजे से कार्यालयीन कार्य प्रारंभ करने का समय निर्धारित किया गया है।
निर्धारित समय में सभी कर्मचारियों को कार्यालय में उपस्थित होकर अपने दायित्वोें का निर्वाहन करना है तथा अपने उच्च अधिकारियों के आदेशो को मानना है उसकी अव्हेलना नही करनी है।
आयुक्त श्री विश्वकर्मा ने कहा कि नगर निगम बहुत महत्वपूर्ण विभाग है, जो जनता एवं जन प्रतिनिधियो से सीधा जुडा होता है और लोगों के दैनिक जीवन की महत्वपूर्ण आवश्यकता जैसे राशन कार्ड, जन्म-मृत्यु व विवाह प्रमाण पत्र, निराश्रत पेंशन के अलावा बिजली, पानी, सफाई जैसी मूलभूत सुविधा निगम के द्वारा उपलब्ध करायी जाती है।
इस दृष्टिकोण से हमारा कार्यालय बहुत महत्वपूर्ण है और इसकी महत्ता को समझ सभी को अपने दायित्वों का निर्वाहन करना है। उन्हांेने कहा कि कुछ लोग कार्यालयीन समय में इधर उधर घूमते है, जिससे निगम का कामकाज प्रभावित होता है, सभी कर्मचारी निर्धारित समय तक उपस्थित होकर अपने कार्यो का निर्वाहन करेंगे। नागरिकों के कार्यो को प्राथमिकता देते हुये समय सीमा में पूर्ण करना है।
आयुक्त ने कहा कि फाईलो का संधारण व्यवस्थित तरीके से करे, विषयवार फाईल तैयार का उसमे ही आगे बढ़ाए ताकि फाईलो की गति बनी रहे और टेबल में फाईल पेंडिंग न रहे। उन्होंने कहा कि शासकीय कार्यालयो में सबसे महत्वपूर्ण सूचना का अधिकार होता है, जिसकी जानकारी समय सीमा में देनी होती है। कोई भी जानकारी लंबित न रहे नियमानुसार समय पर जानकारी देना सुनिश्चित करे।
इसी प्रकार नगर निगम स्वच्छता से जुडी संस्था है, जिसके आधार पर साफ सफाई का विशेष ध्यान रखना है, अपने कमरा एवं टेबल के आस पास साफ सुथरा रखना है। उन्हांेने कहा कि छोटी छोटी बातो को ध्यान में रखकर हम अपने कार्यालय की गरिमा बरकरार रख सकते है। बैठक में प्र.कार्यलय अधीक्षक श्री नारायण यादव सहित सभी विभागों के कर्मचारी उपस्थित थे।









































