
21 आवेदन प्राप्त, 2 आवेदन का हुआ निराकरण

राजनंादगांव 26 सितम्बर। नागरिकों की समस्या के त्वरित निराकरण के लिये जिलाधीश के निर्देशानुसार सभी विभागों मंे प्रत्येक मंगलवार को दोपहर 1ः30 बजे से 2ः30 बजे तक जन चौपाल का आयोजन किया जा रहा है।
इसी कडी में मंगलवार दोपहर 1ः30 बजे नगर निगम सभागृह में आयोजित जन चौपाल में निगम आयुक्त श्री अभिषेक गुप्ता के निर्देश पर विभागीय प्रमुख नागरिकों की समस्या से अवगत हुये। के जन चौपाल में राशन कार्ड, भवन नजूल, जल, लोककर्म, विद्युत, राजस्व,प्रधानमंत्री आवास, जन्म-मृत्यु एवं श्रद्धांजली योजना सबंधी 21 आवेदन प्राप्त हुये, जिनमें से राशन कार्ड के 2 आवेदन का त्वरित निराकरण किया गया।
नागरिकों की समस्या से रूबरू होने, उसका निराकरण करने एवं नागरिकोें को शासन की योजना का लाभ देने जिलाधीश श्री डी.सिंह एवं आयुक्त श्री अभिषेक गुप्ता के निर्देश पर इस मंगलवार भी नगर निगम के सभागृह में दोपहर 1ः30 बजे से 2ः30 बजे तक जन चौपाल लगाया गया। जिसमें 21 आवेदन प्राप्त हुये जिनमें राशन कार्ड के 2, भवन नजूल के अतिक्रमण हटाने संबंधी 4,
प्रधानमांत्री आवास के आबंटन एवं किश्त की राशि संबंधी 5, जन्म-मृत्यु जन्म प्रमाण पत्र बनाने संबंधी 1, जल विभाग के अमृत मिशन के तहत नल लगाने संबंधी 4, श्रद्धांजली योजना में सहायता राशि देने के 1, राजस्व विभाग में मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजनांतर्गत दुकान आबंटन संबंधी 1, लोककर्म में मरम्मत संबंधी 2 एवं विद्युत विभाग से कन्हारपुरी में पोल में लाईट लगाने संबंधी 1 इस प्रकार कुल 21 आवेदन प्राप्त हुये जिनमेे से राशन कार्ड में नाम जोडने के 2 आवेदन का त्वरित निराकरण किया गया, शेष 19 आवेदनों का अतिशीघ्र निराकरण किया जावेगा।
जन चौपाल का प्रमुख उद्देश्य नागरिकों की समस्या का त्वरित निराकरण करना है। चौपाल में आये आवेदनोें का उचित समाधान किया जायेगा ताकि उन्हें शासन की योजना का अधिक से अधिक लाभ मिल सके। जन चौपाल में राजस्व अधिकारी श्री दीपक अग्रवाल,सहायक लेखा अधिकारी श्री राकेश नंदे, प्र.स्वास्थ्य अधिकारी श्री राजेश मिश्रा, प्र.कार्यालय अधीक्षक श्री अशोक चौबे सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।









































