राजनांदगांव : नगर निगम द्वारा मास्क नही लगाने पर की कार्रवाई, प्रशासन ने वसूला छै हजार…

राजनांदगांव जिले मे कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए, तेजी से बढ़ रहे हे कोरोना मामले के बीच नगर निगम, जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन की टीम लोगों को मास्क लगाने जागरूक कर रही है। वहीं मास्क नहीं लगाने वालों पर नगर निगम द्वारा चलानी कार्रवाई भी की जा रही है,।और मास्क नही लगाने पर लोगो से चलाई कार्यवाही करते हुए प्रशासन ने छै हजार वसूला है ।


कोरोना प्रोटोकाल का पालन करने सहित मास्क लगाने को लेकर कोरोना संक्रमण के लगभग 2 साल पूरे होने के बाद भी लोगों को मास्क लगाने और कोरोना गाइडलाइन का पालन करने जागरूक करने की जरूरत पड़ रही है। कोरोना की तीसरी लहर की हलचल साफ दिखाई दे रही है और राजनांदगांव जिले सहित प्रदेश में भी कोरोना के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। वहीं कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रान ने भी छत्तीसगढ़ में प्रवेश कर लिया है। ऐसे में सभी लोगों को मास्क लगाने नगर निगम, जिला प्रशासन और पुलिस विभाग के द्वारा जागरूक किया जा रहा है। शहर के चौक चौराहों पर बिना मास्क लगाए घूम रहे लोगों को समझाइश दी जा रही है, वहीं नगर निगम द्वारा जुर्माने की कार्रवाई भी की जा रही है। इसके साथ ही मास्क का वितरण कार्यक्रम भी चलाया जा रहा है। राजनंदगांव तहसीलदार प्रफुल्ल कुमार गुप्ता का कहना है कि कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करने और मास्क लगाने लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इसके बाद भी मास्क नहीं लगाने वालों पर नगर निगम द्वारा चलानी कार्रवाई भी की जा रही है।

शासन- प्रशासन के साथ ही विभिन्न समाजसेवी संस्थाओं के द्वारा लोगों को मास्क लगाकर घर से बाहर निकलने की हिदायत दी जा रही है। कोरोना से बचने गाइडलाइन का पालन करने जागरूक भी किया जा रहा है, इसके बावजूद अभी भी अधिकांश लोग मास्क नहीं लगा रहे हैं। ऐसे में एक दूसरे के संपर्क में आकर कोरोना का तेजी से फैलाव भी हो रहा है। जागरूकता और समझाईश का असर नहीं होने पर अब नगर निगम ने सख्त रवैया अपनाया है और लापरवाही बरतने वालों पर चलानी कार्रवाई शुरू की गई है। प्रशासन ने चिखली नाका के पास बिना मास्क लगाए 14 लोगो 2800 रु मोहारा फ्लाई ओवर के पास 06 लोगो से 1200 और ईमाम चौक महामाया चौक और बसंतपूर से 20 व्यक्तियो से 2300 रु अर्थदण्ड वसूला है ।