
योजना का लाभ लेने अधिकारियो व कर्मचारियो को दी गयी जानकारी
पार्षदों से वार्ड के नागरिको को योजना से अधिक से अधिक लाभान्वित करने की गई अपील
राजनांदगांव 24 अक्टूबर। नगर पालिक निगम के टाऊन हाल में प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के संबंध में निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा सहित वरिष्ठ पार्षद श्री शिव वर्मा, पार्षद सर्वश्री कमलेश बंधे, संदीप बघेल, सतीश साहू व चन्द्रकृत साहू की उपस्थिति मे प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के समबन्ध मे अधिकारियो व कर्मचारियो के लिए कार्यशाला आयोजित की गई।
ंकार्यशाला मे आयुक्त श्री विश्वकर्मा ने जानकारी दी कि प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना शासन की महती योजना है। प्रधानमंत्री सूर्यघर-मुफ्त बिजली योजना अंतर्गत अपने घर की छत पर ही ऊर्जा का उत्पादन करने की यह पहल बिजली के बिल से मुक्ति दिलाने तथा ऊर्जा संरक्षण की दिशा में कारगर साबित हो रही है।
इस योजना से अधिक से अधिक नागरिकों को लाभान्वित करने की जरूरत है। योजना अंतर्गत 30 हजार रूपए से 78 हजार रूपए तक की सब्सिडी प्रति प्लांट दिए जाने का शासन द्वारा प्रावधान है एवं बैक से ऋण लेने की सुविधा भी उपलब्ध है। घर की बिजली की खपत के अनुसार सोलर पैनल लगाना है। उन्होंने अधिकारियों व कर्मचारियो से कहा कि बिजली खर्च के बचने अपने घर में सोलर पेनल जरूर लगावे और अपने लोगो को भी प्रेरित करे इस योजना के संबंध में आवेदन करने, अनुदान राशि, ऋण, सोलर पैनल लगाने, नियम-शर्ते विद्युत विभाग द्वारा दी जावेगी एवं निगम में आवेदन जमा कराया जायेगा। सभी अधिकारी कर्मचारी को सोलर पैनल लगाने आवेदन करना है। उन्होंने पार्षदों से भी अपील की कि योजना का लाभ देने वार्डवासियो को जानकारी देवे एवं आवेदन करावे।

पार्षद श्री शिव वर्मा ने अधिकारियो व कर्मचारियो से कहा कि प्रधानमंत्री के इस लाभकारी योजना का लाभ जरूर ले और बिजली बिल से बचे। योजनांतर्गत घर में स्थापित प्लांट से उपभोक्ता द्वारा अपनी खपत से अधिक उत्पादित बिजली से न केवल उपभोक्ता के घर का बिजली बिल शून्य हो जाता है, बल्कि ग्रिड में दी गई बिजली के एवज में अतिरिक्त आय भी प्राप्त होती है। उन्होंने कहा कि योजना की जानकारी लोगो तक नही पहुॅच पा रही है इसके लिए विद्युत मण्डल के एजेन्सी वार्डो में जाकर शिविर लगावे तथा प्रचार प्रसार करे।
पार्षद श्री चन्द्रकृत साहू ने कहा कि शासन की लाभकारी योजना है, मेरा वार्ड शहर का अंतिम वार्ड है फिर भी मेरे वार्डवासी जानकारी होने पर योजना का लाभ लेने आवेदन जमा किए है। उन्होंने कहा कि वार्डवासियो को योजना के बारे में जानकारी नही मिल पा रही है इसके लिए वार्ड वार्ड में इसका अधिक से अधिक प्रचार होना चाहिए। ताकि लोग इसका लाभ उठा सके। कार्यशाला में कार्यपालन अभियंता श्री दीपक खाण्डे सहित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।









































