राजनांदगांव: नगर निगम सभाकक्ष में भी सुनी गई लोकवाणी…

राजनांदगांव 09 अगस्त 2020। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की मासिक रेडियोवार्ता कार्यक्रम न्याय योजना, नयी दिशाएं पर आधारित लोकवाणी की 9वीं कड़ी को आज नगर पालिका निगम राजनांदगांव के सभाकक्ष में अंत्याववसायी एवं वित्त विकास निगम के अध्यक्ष श्री धनेश पाटिला,महापौर श्रीमती हेमा देशमुख, नगर निगम अध्यक्ष श्री हरिनारायण धकेता सहित नगर निगम के पार्षदगण एवं जनसामान्य ने सुना।

Advertisements


महापौर श्रीमती हेमा देशमुख ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल न्याय योजनाओं के बारे में  जानकारी दी। उन्होंने कहा कि किसानों के हित एवं उनके आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने की दिशा में शासन की ओर से निरंतर कार्य किए जा रहे है। न्याय योजनाओं से कमजोर वर्ग के लोगों को रोजगार मिल रहा है।

अंत्याववसायी एवं वित्त विकास निगम के अध्यक्ष श्री धनेश पाटिला ने कहा कि मुख्यमंत्री ने लोकवाणी के माध्यम से गांव, गरीब और किसानों को लेकर उनकी समस्या के समाधान और उनके विकास पर केन्द्रित कार्य किए है। जिससे हमारा प्रदेश भी मजबूत बनेगा। इस अवसर पर सर्वश्री कुलबीर सिंह छाबड़ा, ऋषि शास्त्री, सतीश मसीह, विनय झा, भोगराज अग्रवाल, शकील, अशोक फडऩवीस, आरबी तिवारी, अशोक चौबे, नगर निगम उपायुक्त श्री सुदेश सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं नागरिक उपस्थित थे।