back to top

राजनांदगांव : झूलेलाल जयंती विधानसभा अध्यक्ष व विधायक एवं सांसद ने दी सिंधी समाज को बधाई…

राजनंादगांव 29 मार्च। चेटीचंद-झूलेलाल जी की जयंती के पावन पर्व पर सिंधी समाज के समाजिक बंधुओ को विधानसभा अध्यक्ष व विधायक डॉ. रमन सिंह एवं सांसद श्री संतोष पाण्डे ने बधाई दी है। उन्होंने अपने बधंाई संदेश में कहा कि यह दिन विशेष रूप से सिंध समुदाय के लिए बहुत महत्व रखता है, क्योंकि इसे भगवान झूलेलाल के जन्म के दिन के रूप में मनाया जाता है। इस दिन को सिंधी समाज के लोग अपने घरों और मंदिरों में पूजा अर्चना करके मनाते हैं।

Advertisements

यह दिन भगवान झूलेलाल की उपासना और उनके प्रति श्रद्धा को दर्शाता है।
विधायक डॉ. सिंह ने बधाई देते हुएं कहा कि भगवान झूलेलाल का नाम सिंधियों के दिलों में एक विशेष स्थान रखता है। उन्हें जल देवता और महान संत के रूप में पूजा जाता है। भगवान झूलेलाल जयंती का महत्व इसलिए है क्योंकि यह पर्व सिंधी समाज के धार्मिक और सांस्कृतिक जीवन का अभिन्न हिस्सा है। इस दिन को मनाकर सिंधी लोग अपने जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और शांति का स्वागत करते हैं। यह पर्व समाज में एकता, भाईचारे और सामुहिकता को प्रोत्साहित करता है।


सांसद श्री पाण्डे ने बधाई संदेश में कहा कि भगवान झूलेलाल की पूजा से समाज के लोगों को मानसिक शांति, शारीरिक सुख और सामाजिक समृद्धि की प्राप्ति होती है। यह पर्व केवल धार्मिक दृष्टि से ही नहीं, बल्कि सांस्कृतिक दृष्टि से भी बहुत महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह सिंधी समाज की सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित और बढ़ावा देता है। भगवान झूलेलाल की पूजा से भक्तगण अपने जीवन में शांति, सुख और समृद्धि की प्राप्ति की कामना करते हैं।

Advertisements

You cannot copy content of this page