राजनांदगांव नगर पालिक निगम से मधुसूदन यादव महापौर प्रत्याशी 41138 मतों से जीत हासिल की…

छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनावों के परिणाम आने शुरू हो गए हैं। अब तक सामने आए परिणाम के अनुसार प्रदेश के सभी 10 में भाजपा की शहर सरकार बनते हुए नजर आ रही है। वहीं, राजनांदगांव नगर निगम में भाजपा ने जीत दर्ज की है। बता दें कि यहां से भाजपा ने मधूसुदन यादव को मैदान में उतारा था।


बता दें कि राजनांदगांव नगर निगम के लिए भाजपा के मधुसूदन यादव का मुकाबला कांग्रेस के निखिल द्विवेदी से था। लेकिन ​इस जंग में मधुसूदन यादव जीत मिली है।
भाजपा प्रत्याशी मधुसूदन यादव 41138 मतों से जीत हासिल की।

बता दें कि इस नगरीय निकाय चुनाव में 75.82% वोटिंग हुई है। यहां महापौर पद के लिए 11 प्रत्याशी मैदान में थे और 51 वार्ड से 176 पार्षद चुनाव लड़ रहे थे।