राजनांदगांव: नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्य ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ.रमन सिंह से की मुलाकात…


राजनांदगांव। जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 11एवं क्षेत्र क्रमांक 12 की भाजपा नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्य श्रीमती बिरम रामकुमार मंडावी, श्रीमती किरण रविंद्र वैष्णव, भाजपा जिला वरिष्ठ नेता रविंद्र वैष्णव आज छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व मुख्यमंत्री,छत्तीसगढ़ शासन के विधानसभा अध्यक्ष,

राजनांदगांव विधायक डॉक्टर रमन सिंह जी से सौजन्य मुलाकात कर गुलदस्ता भेंटकर आशीर्वाद लिया.विधानसभा अध्यक्ष डॉक्टर रमन सिंह ने बिरम रामकुमार मंडावी एवं किरण रविंद्र वैष्णव को जीत की बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित किया एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना।