राजनांदगांव : नव पदस्थ पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह (भा.पु.से.) द्वारा पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव का किया गया पदभार ग्रहण….

राजनांदगांव – दिनांक 06.01.2022 को पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह (भा.पु.से.) कार्यालय पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव पहुंच कर अपना पदभार ग्रहण किये ।

इस अवसर पर प्रभारी पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव गोवर्धन ठाकुर द्वारा गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत किया गया जिसमें अति.पु.अ. राजनांदगांव श्रीमती प्रज्ञा मेश्राम, अति.पु.अ. डोंगरगढ़ जयप्रकाश बढ़ई, अति.पु.अ. ऑप्स आकाश मरकाम, अति.पु.अ. मानपुर पुपलेश, अति.पु.अ. यातायात गजेन्द्र सिंह ठाकुर एवं जिले के समस्थ अनुविभागीय अधिकारी पुलिस एवं राजपत्रित अधिकारी पुलिस उपस्थित थे। जिला राजनांदगांव के नये कप्तान संतोष सिंह (भा.पु.से.) को उनके आगमन पर सलामी दी गई।