राजनांदगांव : नशीले पदार्थ, गांजा, ड्रग्स, अवैध शराब तस्करों पर सख्त कार्यवाही करने कहा गया…

क्राईम मीटिंग में पुलिस अधीक्षक द्वारा लंबित मामलों की, की गई समीक्षा।

अपराध रोकने एवं असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने दिए सख्त निर्देश।

जुआ/सट्टा के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही करने हेतु दी गई हिदायत।

नशीले पदार्थ, गांजा, ड्रग्स, अवैध शराब तस्करों पर सख्त कार्यवाही करने कहा गया।

शीले पदार्थ के मामलों में इंड टू इंड कार्यवाही करने हेतु कहा गया।

बीट प्रणाली के तहत निगरानी एवं गुंडाबदमाश को चेक करने कहा गया।

गुण्डा बदमाश, निगरानी बदमाश पर अंकुश लगाने के लिए संदिग्ध लोगों की पहचान कर त्वरित कार्यवाही करने एवं नये बदमाशों का नाम सूचि में जोड़ने हेतु दिए निर्देश।

एनसीसीआरपी पोर्टल, समन्वय पोर्टल, सायबर क्राईम पोर्टल सहित आदि पोर्टल पर विस्तार से चर्चा कर उस पर कार्य करने के निर्देश दिये गये।

ई-साक्ष्य के संबंध में विस्तृत रूप से जानकारी देकर इसका इस्तेमाल प्रत्येक केश में करने के निर्देशित किया।

क्रिटिकल इन्फ्रास्ट्रक्चर की जानकारी रखने तथा उनकी सूरक्षा सूनिचित करने कहा गया।

आपरेशन तलाश अन्तर्गत गुम इंशान की पतासाजी करने जोर-शोर से करने कहा गया है।

नक्सल गतिविधियों पर नजर रखते हुये सभी थाना समन्वय स्थापित कर नक्सल विरोधी ऑपरेशन सुनिचित करने के लिये दिये निर्देश।

अपराध एवं शिकायतों का निराकरण जल्द से जल्द करने को कहा गया ।
शासन व प्रशासन मिलकर रेत तस्करों पर प्रभावी कार्यवाही करने के लिए दिए सख्त निर्देश

राजनांदगांव । दिनांक 17.06.2025 को पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव श्री मोहित गर्ग द्वारा पुलिस अधिक्षक कार्यालय राजनांदगांव के सभागार में (राजपत्रित अधिकारी पुलिस) एवं थाना प्रभारियों की क्राईम मीटिंग ली गई जिसमें कानून व्यवस्था एवं अपराधों के संबंध में जानकारी ली गई। अपराधों पर नियंत्रण एवं आसामाजिक तत्वों, नशीले पदार्थो की खरीदी बिकरी पर अंकुश लगाने के लिए संदिग्ध लोगों की पहचान कर त्वरित कार्यवाही करने हेतु निर्देश दिए। आपराधिक मामलों में फरार आरोपियों की धरपकड़ तेज करने स्थायी वारंटीयों को जेल भेजने हेतु हिदायत दी गई साथ ही गुण्डा बदमाशों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने हिस्ट्रीशीट गुण्डा रजिस्टर में नाम दर्ज कर निगाह रखने हेतु निर्देशित किया गया।

समस्त थाना/चौकी प्रभारियों द्वारा अपने अपने क्षेत्रों में संध्या एवं रात्रि गस्त करने जिसमें थाना प्रभारी स्वंय उपस्थित रहने के लिये सख्त निर्देश दिया गया। क्रिटिकल इन्फ्रास्ट्रक्चर की जानकारी रखने तथा उनकी सूरक्षा सूनिचित करने कहा गया। आपरेशन तलाश अन्तर्गत गुम इंशान की पतासाजी करने जोर-शोर से करने कहा गया है। नक्सल गतिविधियों पर नजर रखते हुये सभी थाना समन्वय स्थापित कर नक्सल विरोधी ऑपरेशन सुनिचित करने के लिये दिये निर्देश। अपराध एवं शिकायतों का निराकरण जल्द से जल्द करने को कहा गया।

शासन व प्रशासन मिलकर रेत तस्करों पर प्रभावी कार्यवाही करने के लिए दिए सख्त निर्देश। इसके अलावा राष्ट्रीय स्तर पर पुलिस के द्वारा चलाये जा रहे एनसीसीआरपी पोर्टल, समन्वय पोर्टल, जेसीसीटी पोर्टल, सायबर क्राईम पोर्टल आदि पर प्राप्त शिकायतों का निराकरण तत्काल करने के संबंध में कहा गया साथ ही संबंधित पोर्टलों का प्रशिक्षण भी दिया गया। अपराधों में जप्ती गिरफ्तारी आदि विवेचना के दौरान फोटोग्राफी, विडियोंग्राफी एवं जानकारी ई-साक्ष्य के तहत अपलोड करने के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया। सभी थाना/चौकी एवं यातायात शाखा प्रभारी को यातायात जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिये गये।

मीटिंग में अतिरक्त पुलिस अधीक्षक ऑप्स श्री मुकेश ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राहुल देव शर्मा, एसडीओपी डोंगरगढ़ श्री आशीष कुंजाम व जिले के समस्थ थाना/चौकी प्रभारीगण उपस्थित थे।