
⁕ नाबालिक बालिका के साथ छेडछाड करने वाले आरोपी गिरफतार
** घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल जप्त
⁕ पीड़िता बालिका का करते थे पीछा
⁕ आदतन बदमाश हैं आरोपी
** मारपीट,अवैध हथियार रखने के दर्ज है प्रकरण
⁕ न्यायिक रिमाण्ड पर आरोपियों को भेजा गया जेल।
राजनांदगांव - प्रकरण सदर की प्रार्थिया दिनांक 18/02/24 रिर्पोट दर्ज कराई कि उसकी नाबालिग छोटी बहन मोबाइल रिचार्ज करवाने गई थी जहां से वापस आते समय शक्ति नेताम एवं आदिल अहमद सिद्धिकी, मोटर सायकल से पीछा करते हुए आए और मोटर सायकल को सामने से अड़ा कर रास्ता रोककर मोबाइल नंबर मांगने लगे,
उसका हाथ बांह को पकडकर कर अश्लील हरकत करने लगे जिन्हे मना करने पर आरोपीयों द्वारा मॉ बहन की गंदी गंदी गाली_गलौचकर जान से मारने की धमकी देने लगे किसी तरह हाथ छुड़ाकर भागते आई है, बदमाश एक माह पूर्व से पीछा करते थे, डर के कारण नही बताई थी ,
कि प्रार्थी के रिपोर्ट पर धारा सदर का अपराध कायम कर जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई, मामला संवेदनशील गंभीर प्रकृति का होने से तत्काल ही श्रीमान् पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राहूल देव शर्मा व नगर पुलिस अधीक्षक श्री अमित पटेल के मार्गदर्शन में निर्देशानुसार चिखली पुलिस की टीम गठित कर आरोपियो के संभावित छिपने के स्थानों पर दबिश दी गई, घटना घटित कर आरोपी फरार हो गए थे जिन्हे विश्वस्त मुखबीर की सूचना पर घेराबंदी कर पकड़ा गया,
जो आरोपीयान (01) शक्ति नेताम पिता स्व0 रामू नेताम उम्र 22 साल (02) आदिल अहमद सिद्धिकी पिता श्री इम्तियाज अहमद सिद्धिकी उम्र 23 साल साकिनान गौरीनगर पुलिस चौकी चिखली जिला राजनांदगांव से कड़ाई से पूछताछ करने पर अपराध करना स्वीकार कियें जिनसे घटना में प्रयुक्त Deluxe मोटर सायकल को विधिवत जप्त किया गया, आरोपीयों को धारा 341,354,354(डी), 294,506,34 भादवि, 8 पाक्सो एक्ट के तहत गिफ्तार कर माननीय न्यायालय समक्ष पेशकर न्यायिक रिमांड प्राप्त कर जेल दाखिल किया गया।
उक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी चिखली उप निरीक्षक नरेश कुमार बंजारे, म0प्र0आर0 वंदना पटले, समारू सरपा आर0 राजकुमार बंजारा, देवेंद्र ब्राह्मणकर तामेश्वर भुआर्य, म0आर0 सुल्ताना बेगम का महत्वपूर्ण भूमिका व सराहनीय योगदान रहा है।









































