राजनांदगांव : नाबालिग बालिका को शादी का प्रलोभन देकर बलात्कार करने वाले आरोपी युवक को चंद घंटों में गिरफ्तार कर भेजा गया जेल…

राजनांदगांव – नाबालिग बालिका को शादी का प्रलोभन देकर बलात्कार करने वाले आरोपी युवक को चंद घंटों में चिखली चौकी पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।

Advertisements

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थियां द्वारा दिनांक 31:01.2022 को रिपोर्ट दर्ज करवायी कि करीबन 06 माह से ग्राम कन्हारपुरी के हेमेन्द्र देवांगन उर्फ हिमेन्द्र द्वारा मेरी नाबालिक लड़की को शादी करके अपने साथ में रखने का लालच देकर अपने घर ले जाकर जबरदस्ती शारिरिक संबंध बनाया है। जिससे मेरी लड़की गर्भवती हुयी है कि प्रार्थी के रिपोर्ट पर से पुलिस चौकी चिखली में अपराध के० 78/2022 धारा 363, 366, 376(2)(ड), 376(3) भादवि 4.6 पाक्सो एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

मामले की जानकारी तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को दूरभाष के माध्यम से दिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक जिला संतोष कुमार सिंह के निर्देशन व अति० पुलिस अधीक्षक संजय महादेवा के दिये दिशा निर्देश एवं सीएसपी गौरव रायव निरीक्षक अलेक्जेंडर किरो थाना प्रभारी कोतवाली राजनांदगांव के मार्गदर्शन में आरोपी पता तलाश हेतु एक टीम चौकी प्रभारी चिखली शक्ति सिंह के नेतृत्व में गठित कर प्रकरण के आरोपी का पता साजी किया।

जो कि आरोपी हेमेन्द्र देवांगन उर्फ हिमेन्द्र को ग्राम कन्हारपुरी में मिलने पर आरोपी हेमेन्द्र देवांगन उर्फ हिमेन्द्र पिता देवेन्द्र देवांगन उम्र 18 साल 09 माह निवासी ग्राम कन्हारपुरी थाना कोतवाली राजनांदगांव जिला राजनांदगांव से पुछताछ पर धारा सदर 363, 366, 376 (2) (क). 376 (3) भादवि 4.5 पाक्सो एक्ट का अपराध घटित करना पाये जाने से आरोपी को दिनांक 01.02.2022 को विधिवत गिरफतार किया गया बाद माननीय न्यायालय पेश कर ज्युडिशियल रिमांड में लिया गया ।

उपरोक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी शक्ति सिंह, उनि टोहन लाल साहू आर 1224, राजकुमार बंजारा, आर०या० 1602 विरेन्द्र मण्डावी का सराहनीय भूमिका एवं महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

आरोपी: हेमेन्द्र देवांगन उर्फ हिमेन्द्र पिता देवेन्द्र देवांगन उम्र 18 साल 08 माह निवासी ग्राम कन्हारपुरी थाना कोतवाली राजनांदगांव जिला राजनांदगांव।