राजनांदगांव: निखिल द्विवेदी के नेतृत्व में स्कूली बच्चों को लेखन सामग्री का वितरण, बच्चों को शिक्षा के लिए किया प्रेरित…

राजनांदगांव 19 जून 2021- कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन शनिवार को सेवा दिवस के रूप में मनाया गया। कांग्रेसियों ने शहर से लेकर देहात तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया।

Advertisements

राहुल गांधी जी के जन्मदिन पर युवा कांग्रेस मीडिया विभाग ने बस्ति और गांव के बच्चों के बीच मनाया जन्मदिन। लेखन समाग्री का वितरण कर बच्चो को समाज मे अग्रसर रहने की शपथ दिलाई। युवा कांग्रेस मीडिया विभाग चैयरमैन निखिल द्विवेदी के नेतृत्व में लखोली अटल आवास के बच्चो के साथ व ग्रामीण कांग्रेस के सहयोग से सुकुल देहांन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया, लेखन सामग्री का वितरण कर बच्चो को शिक्षा के लिए प्रेरित किया गया ।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी आज 51 साल के हो गए। उनके जन्मदिन के मौके पर कांग्रेस और कई अन्य दलों के प्रमुख नेताओं उन्हें बधाई दी और उनके स्वस्थ रहने एवं दीर्घायु होने की कामना की।

राहुल गांधी का जन्म 19 जून, 1970 को हुआ था। राहुल गांधी ने कोरोना महामारी के कारण पैदा हुए हालात के मद्देनजर इस साल जन्मदिन नहीं मनाने का फैसला किया है, हालांकि इस मौके पर पार्टी के कार्यकर्ताओं ने ‘सेवा दिवस’ मनाते हुए जरूरतमंद लोगों को राशन, शैक्षणिक लेखन सामग्री और मास्क बांटें।