राजनांदगांव: निगम आयुक्त अभिषेक गुप्ता ने विजयादशमी पर्व की दी शुभकामनाएं…

राजनांदगांव। नगर पालिक निगम के आयुक्त अभिषेक गुप्ता ने विजयादशमी के अवसर पर राजनांदगांव नगरवासियों सहित छत्तीसगढ प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि यह पर्व हमें आशा, उत्साह और ऊर्जा के साथ अपने लक्ष्य को प्राप्त करने का संदेश देता है।
आयुक्त अभिषेक गुप्ता ने कहा कि विजयादशमी का पर्व अधर्म पर धर्म, बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है।

इस दिन भगवान श्रीराम ने रावण का संहार किया था। सम्पूर्ण भारत में यह पर्व परम्परागत श्रद्धाभाव एवं हर्षाल्लास के साथ मनाया जाता है। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम सत्य, मर्यादा, न्याय, शांति, परोपकार और लोक कल्याण हेतु समर्पित थे।