राजनांदगांव : निगम द्वारा आयोजित गणेश प्रतियोगिता के परिणाम घोषित…

राजनांदगांव । प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी नगर निगम द्वारा गणेश उत्सव पर्व पर प्रतियोगिता आयोजित की गयी। सर्वे श्रेष्ठ गणेश प्रतिमा एंव विसर्जन झाकी की प्रतियोगिता अ एवं ब वर्ग में आयोजित प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त समितियों के परिणामों की घोषणा की गयी। जिन्हें निगम में आयोजित कार्यक्रम में महापौर श्रीमती हेमा सुदेश देशमुख द्वारा पुरूस्कृत किया जायेगा।


उक्त आशय की जानकारी देते हुये नगर निगम आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी ने बताया कि इस वर्ष 2022 में नगर निगम द्वारा आयोजित गणेश प्रतियोगिता के तहत सर्वश्रेष्ठ गणेश प्रतिमा एवं विसर्जन झाकी का चयन निर्णायकों द्वारा किया गया। उन्होंने बताया कि गणेश प्रतियोगित वर्ष 2022 के सर्वश्रेष्ठ गणेश प्रतियोगिता में प्रथम स्थान मित्र मंडल गणेश उत्सव समिति सदर बाजार बसंतपुर थाना के पास, द्वितीय आदर्श गणेश उत्सव समिति दुर्गा चौक व तृतीय ठा. प्यारेलाल गणेश उत्सव समिति देशमुख होटल के सामने चिखली को प्राप्त हुआ है।

इसी प्रकार विसर्जन झाकी के अ वर्ग में प्रथम नवरत्न मंडल रामाधीन मार्ग, द्वितीय बस स्टैण्ड गणेश उत्सव समिति पुराना बस स्टैण्ड एवं तृतीय बाल समाज गंज लाईन को तथा ब वर्ग में प्रथम गंज गणेश उत्सव समिति भारत माता चौक, द्वितीय तिरंगा मण्डल कमल टाकीज चौक एवं तृतीय जैन महावीर मण्डल सदर बाजार प्रतियोगिता में स्थान प्राप्त किये है। उन्होंने बताया कि उक्त समितियों को निगम द्वारा आयोजित कार्यक्रम में महापौर सहित निगम पदाधिकारियों द्वारा पुरूस्कृत किया जायेगा।