राजनांदगांव : निजात अभियान के तहत पुलिस अनुविभाग मानपुर द्वारा निजात सायकल/बाइक रैली का किया गया आयोजन, संसदीय सचिव इंद्रशाह मंडावी द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया रैली का शुभारंभ…

-आयोजन में स्थानीय जनप्रतिनिधीयों /गणमान्य नागरिकों तथा स्कूल के छात्र छात्राओं तथा युवाओं द्वारा बढ़ चढ़कर लिया गया हिस्सा।

-रैली, आत्मानंद स्कूल से प्रारम्भ होकर तहसील कार्यालय,स्टेडियम रो,तिगाला पेट्रोल पम्प-बस स्टैंड मानपुर,वापस थाना मानपुर में हुआ समापन ।

राजनांदगांव – जिला राजनांदगांव द्वारा पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव संतोष सिंह (भा.पु.से.) के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुपलेश कुमार के मार्गदशन में नारकोटिक्स/ड्रग्स व अवैध नशा के विरुद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान ‘निजात’ के जनजागरूकता कार्यक्रम के तारतम्य में आज दिनांक 26 जून 2022 के प्रातः 09:00 से सामूहिक सायकिल/बाइक रैली का आयोजन किया गया ।

स्थानीय जनप्रतिनिधियों, ग्राम मानपुर के कालेज व स्कूल के छात्र-छात्राओं, युवा साथियों, व्यापारीगणों, पत्रकार साथियों तथा पुलिस अनुविभाग मानपुर के थाना मानपुर, कोहका, सीतागांव, मदनवाड़ा, औधी व खड़गांव के अधिकारी/कर्मचारीयों ने बढ-चढ़ कर हिस्सा लिया। रैली को संबोधित कर सुबह 09:30 बजे माननीय संसदीय सचिव इंद्रशाह मंडावी विधायक मोहला-मानपुर के द्वारा रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया ।

विशाल रैली आत्मानंद स्कूल से प्रारम्भ होकर तहसील कार्यालय-स्टेडियम रोड-तिगाला पेट्रोल पम्प-बस स्टैंड मानपुर-वापस थाना मानपुर में समापन हुआ। रैली में लगभग 150 से 200 व्यक्ति शामिल हुए। इस दौरान निजात अभियान के संबंध में विस्तार से जानकारी देते हुये छात्र -छात्राओं तथा गणमान्य नागरिकों को ड्रग्स/नारकोटिक्स, नशीला पदार्थ, सीरिंज, नशीले टेबलेट इत्यादि अवैध नशा न करने के लिये जागरूक किया गया।

समापन के अवसर पर इस कार्यक्रम में उपस्थित छात्र-छात्राओं, युवाओं को निजात कार्यक्रम में उनके सहयोग व इस मुहीम में स्वस्फूर्त भागीदारी के लिए पुलिस अधीक्षक महोदय राजनांदगाव द्वारा जारी प्रसंशा पत्र भी प्रदान किया गया। इस कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों में जनपद अध्यक्ष श्री दिनेश शाह मंडावी व गणमान्य नागरिकों, स्वयंसेवी संस्थाओं व सामाजिक संगठनों के अध्यक्ष व सदस्यों सहित ग्राम पंचायत के सरपंच व समस्त पंचगण एवं पत्रकार साथीगण प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

उक्त निजात रैली में पुलिस अनुविभागीय अधिकारी मानपुर हरीश पाटिल एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी अं0चौकी अर्जुन कुर्रे के निर्देशन में थाना प्रभारी मानपुर लक्ष्मण केंवट, थाना प्रभारी अं0चौकी कार्तिकेश्वर जांगडे, थाना प्रभारी मोहला आर्शिवाद रहटगांवकर, थाना प्रभावी चिल्हाटी कपिल चंद्रा, थाना प्रभारी खड़गांव नरेंद्र मिश्रा, थाना प्रभारी कोहका गणेश यादव, थाना प्रभारी मदनवाड़ा सुरेंद्र नेताम, थाना प्रभारी सीतागांव योगेश्वर वर्मा, थाना प्रभारी औंधी देवेंद्र दर्रो व मानपुर अनुविभाग के समस्त अधिकारियों व कर्मचारियों के द्वारा हिस्सा लेकर कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया गया।