राजनांदगांव : निर्धन छात्रों को मिली सायकल…

राजनांदगांव- खैरागढ़ विकास सेवा समिति द्वारा आर्थिक रूप से अक्षम छात्रा को सायकल प्रदान किया ।ज्ञात हो कि विगत 3 वर्षों से संचालित इस समिति द्वारा क्षेत्र में रचनात्मक कार्य रक्तदान शिविर शिक्षा में सहयोग के लिए पुस्तक वितरण कर जरूरतमंदों की सहायता की जाती है। 14 मार्च को नगर के सतनाम भवन में उपस्थित समिति के पदाधिकारियों द्वारा एमएससी बीए की छात्रा कुमारी फुलेश्वर नवरंगे जो आर्थिक रूप से अक्षम है ।को सायकल प्रदान की गई। इस दौरान समिति के नकुल, विष्णु, जोशी, मंगल बंजारे ,राजेश ,भारती ,संतोषी तोड़े ,द्वारका जोशी, दिलीप नंद कुमार महेंद्र सहित सदस्य उपस्थित थे।