
राजनांदगांव । जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र क्रमांक 7, तुमड़ीबोड मे श्रीमती निर्मला जितेंद्र सिन्हा ने चुनाव प्रचार तेज कर दिया गया है,जिसका चुनाव चिन्ह छाता छाप है। जनसंपर्क के दौरान आज ग्राम भानपुरी,हल्दी टेका खैरा खुडमुड़ी, कसारी, बिल्हरी खुर्सीपार में नुक्कड़ सभा कर जीत का आशीर्वाद लिया।

श्रीमती सिंन्हा जनता से सीधा संपर्क कर अपनी चुनावी रणनीति को लागू कर रही है राजनीतिक और सामाजिक अनुभव रखने वाली श्रीमती निर्मला जितेंद्र सिन्हा क्षेत्र के लिए कोई नया चेहरा नहीं है वे पंचायती राज में जनपद पंचायत सदस्य पद पर रह चुकी हैं और उसके इस अनुभव का लाभ उन्हें इस चुनाव में मिलेगी। उनके पास क्षेत्र के विकास और समस्याओं का गहरा ज्ञान है जिसे लेकर जनता से सीधे संवाद कर रही है

उनके चुनाव प्रचार में बढ़ती भीड़ और समर्थन यह दर्शाती है कि जनता में उनका समर्थन काफी मजबूत है।श्रीमती निर्मला जितेंद्र सिन्हा की चुनावी यात्रा में जनता का जो समर्थन देखने को मिल रहा है वह उन्हें चुनावी मैदान में एक मजबूत दावेदार के रूप में स्थापित करती है।









































