राजनांदगांव : निर्माण सामग्री के बढ़ते दामो के खिलाफ आम जनता की आवाज बनी शिव सेना ,रेत मामले में शिव सेना की जीत से आम जनता को मिलेगी महंगाई से राहत….


3500 रुपये का रेट 1500 रुपये में देने सप्लायर तैयार
शिव सेना ने रेत माफियाओं के खिलाफ जिलाधीश पुलिश अधीक्षक, खनिज विभाग को सौंपा था ज्ञापन
सप्लायर और शिव सेना का प्रतिनिधि मंडल शीघ्र ही जिलाधीश महोदय से मिलेंगे

राजनांदगांव -शिवसेना ने रेत माफियो के खिलाफ जो मोर्चा खोला था उसमें शिव सेना को बड़ी सफलता मिली ग्रामीण क्षेत्र के बड़ी मात्रा में रेत सप्लायरो ने शिव सेना की बात मानी और उन्होंने आस्वासन दिया कि वे 3500 से 4000 रुपये प्रति ट्रेक्टर बिकने वाली रेत को 1500 रुपये में आम लोगो तक पहुचायेंगे। शिव सेना के पदाधिकारियों ने रेत सप्लायरों का आभार माना।

Advertisements


शिवसेना के जिला प्रमुख कमल सोनी ने कहा कि रेत मामले में शिव सेना के पदाधिकारियों को बड़ी सफलता मिली है अब 3500 से 4000 प्रति ट्रेक्टर बिकने वाली रेत 1500 रुपये में ही आसानी से घर तक पहुंच जाएगा। जिले के

जिले के जीवन दायिनी नदी सहित अन्य नदियों से रेत माफिया ऐसे रेत निकाल कर बरसात के लिए स्टाक कर रहे है। जैसे जीवन में उनको दुबारा ठेका नहीं मिलेगा। आम जनता की बात तो दूर रेत माफिया शासन प्रशासन पर भी भारी पड़ रहे हैं। रेत के बढ़ते दाम पर रोक लगाने को लेकर शिव सेना ने जिलाधीश सहित जिले के प्रमुख अधिकारियों को लिखित में ज्ञापन सौंपा था और मांग की थी कि आम जनता को सस्ते दाम में रेत उपलब्ध कराया जाए।

शिव सेना के जिला प्रमुख सोनी ने कहा कि नगर एवं गांव गांव में प्रधानमंत्री आवास योजना सहित अन्य योजनाओं के तहत निमार्ण कार्य जारी है लेकिन जिस तरीके से निर्माण सामग्रियों के दाम बढ़ रहे है उस महंगाई ने आम जनता की कमर तोड़ दी है। निर्माण सामग्रियों के अलावा नदियों से निकलने वाली रेत के दाम भी रेत माफ़ियावो ने ऐसा बढ़ा दिया जिसके प्रभाव सीधा आम जनता पर पड़ रहा था।

शिव सेना ने रेत के मामले को लेकर ग्रामीण क्षेत्र के रेत सप्लायरों से मुलाकात की ताकि आप जनता को राहत मिल सके। सप्लायरों ने शिव सेना पदाधिकारियों को आश्वाशन दिया कि वे सस्ते दाम में रेत उपलब्ध कराकर आम जनता को राहत पहुंचाएंगे। शिव सेना के जिला प्रमुख सोनी ने कहा सप्लायर शिव सैनिक एवं शहर के गणमान्य नागरिकों का एक प्रतिनिधि मंडल सीघ्र ही जिलाधीश महोदय से मुलाकात करेंगे ताकि आम जानता को राहत मिल सके।


शिव सेना के शोभा शंकर त्रिपाठी, दिनेश ताम्रकार, मोहन सिन्हा, कर्णकान्त श्रीवास्तव, आकाश सोनी, आयुष वर्मा, संजय यादव, संजय सर्पे, नीलकंठ यादव, विजय मानिकपुरी ने रेत सप्लायरों का आभार व्यक्त किया है।